कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ क्षेत्रों में हीट वेव जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

10 जून को मानसून फिर आगे बढ़ गया है, अब यह महाराष्ट्र के दहानू, नासिक और संभाजी नगर तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य भागों में भारी बारिश होगी। उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश जारी रहेगी। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और दक्षिण पश्चिम में मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा के उत्तरी जिलों का मौसम शुष्क तथा गर्म बना रहेगा। इन इलाकों में अब हीट वेव अगले एक सप्ताह तक परेशान करेगी। पूर्वी भारत में मानसून 14 जून के बाद ही आगे बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>