किसान रहें सावधान, कई राज्यों बारिश से होगा फसलों को नुकसान

मध्य और पूर्वी भारत में बारिश के साथ बादलों की गरज चमक और तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। यह प्री मानसून बारिश की गतिविधियां अगले हफ़्ते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत तक पहुंचेंगी। कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। 13 अप्रैल से बारिश की गतिविधियां काफी बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>