समुद्री तूफान मिचौंग से चेन्नई में जल प्रलय, कई राज्यों पर गहराया संकट

समुद्री तूफान मिचौंग चेन्नई के बहुत पास से गुजरा जिसके प्रभाव से चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा दर्ज की गई। इससे पूरे शहर में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। 5 दिसंबर की सुबह यह तूफान मछलीपट्टनम और नेल्लोर के बीच बापतला के आसपास तट से टकरा सकता है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। आंध्र प्रदेश के तट सहित दक्षिण पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश होगी। पहाड़ों पर अभी फिलहाल कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं है। पहाड़ों से उत्तर पश्चिम भारत तक का मौसम साफ रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>