होगी भारी बारिश और बर्फबारी, बदलेगा मौसम का मिजाज

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी तेलंगाना में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। 24 घंटों के बाद लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर दिल्ली और एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>