कई राज्यों में भीषण बारिश के साथ अब मानसून तेजी से बढ़ेगा आगे

तूफान बिपरजोय कहर अभी थमा नहीं है, राजस्थान के पाली बाड़मेर तथा बाकी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है, कई नदियां और नाले उफान पर हैं। अब यह बारिश का दौर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां 21 जून से बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी बारिश तेज होने से गर्मी से राहत मिल जाएगी। मानसून अब अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में आगे बढ़ेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भी मानसून 23 जून तक पहुंच सकता है। दिल्ली, पंजाब, और हरियाणा में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे या तेज हवाएं चलेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>