समुद्री तूफ़ान से कहाँ कहाँ होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

इस समय अधिकांश मौसमी मॉडल समुद्री तूफान बिपरजोय का ट्रैक उत्तर पश्चिम दिशा में दिखा रहे हैं। तूफान से गुजरात और महाराष्ट्र को खतरा बहुत कम है। दक्षिणी सिंध और बलूचिस्तान में भी खतरे की संभावना कम नजर आ रही है परंतु ओमान की तरफ इसका रुक हो सकता है। इस समय ऐसा लग रहा है कि यह लैंडफॉल करने से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा तथा किसी भी देश को नुकसान नहीं हो पाएगा। राजस्थान में धूल भरी आंधी अभी जारी रहेगी, पहाड़ों पर हल्की वर्षा होगी। मानसून अगले 2 दिनों के अंदर केरल पर दस्तक दे देगा। मानसून का आगाज कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>