नए समुद्री तूफ़ान से होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

अरब सागर में समुद्री तूफान बिपरजोय बनने वाला है जो देश के पश्चिम तट के साथ आगे बढ़ेगा। इस तूफ़ान की वजह से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा बारिश भी हो सकती है। यह तूफान ओमान या यमन की तरफ मुड़ सकता है। पहाड़ों सहित उत्तर भारत में हल्की बारिश तथा राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दक्षिण भारत में भी बारिश बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>