बारिश व धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

अरब सागर में एक विपरीत चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा हिंद महासागर में भीषण तूफान बना है। इन दोनों के प्रभाव से मानसून की हवाएं भारत की तरफ आने में देरी कर सकती हैं। केरल में मानसून देर से पहुंचेगा तथा जून में भीषण गर्मी जारी रह सकती है। अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित बिहार में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें और धूल भरी आंधी चल सकती है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>