मोका तूफ़ान से भारी आंधी और बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

समुद्री तूफान मोका आज 14 मई की दोपहर को उत्तरी म्यानमार के तट से टकराएगा। हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और भारी बारिश की भी संभावना बन रही है। अब भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे के मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ बारिश और हिमपात देगा तथा उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आंधी चल सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>