इस राज्य के किसानों को फसल की क्षति पर मिलेगा तत्काल मुआवजा

पिछले दिनों देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए कई राज्य सरकारों ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपने राज्य के किसानों को मुआवजा दिलाने की घोषणा की है।

गौरतलब है की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक किसानों फसल क्षति के बदले मुआवजे की धनराशि उपलब्ध करा रही है। अब तक इस योजना से कुल 48.21 किसानों को लाभ मिला है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए किसानों को राहत पहुंचने की घोषणा की है। यह पैसा किसानों के हुए नुकसान के आधार पर उनके अकाउंट में स्थानांतरित किया जायेगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>