इस साल कैसी होगी मानसून की बारिश, देखें मौसम विशेषज्ञ का पूर्वानुमान

दक्षिण पश्चिम मानसून साल 2023 में सामान्य से कम रहने की संभावना है। यह 1 जून से 30 सितंबर तक होने वाले औसत मानसून वर्षा का का 94% हो सकता है। मानसून पर अलनीनो का प्रभाव दिखाई देगा जो मानसून के तीसरे महीने से दिखाई देने लगेगा। जून में सामान्य के मुकाबले 99% बारिश की संभावना है। जुलाई में सामान्य की तुलना में 95% बारिश हो सकती है। अगस्त में यह आंकड़ा 92% तथा सितंबर में 90% हो जाएगा। इंडियन ओशन डाइपोल अभी पॉजिटिव दिखाई दे रहा है परंतु अभी से यह कहना मुश्किल है कि इसका मानसून पर कितना असर होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>