कई राज्यों में तेज बारिश और ओलावृष्टि, फिर एक बार बढ़ेगी ठंड

पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। इस जनवरी से पंजाब और हरियाणा सहित राजस्थान के पश्चिमी जिलों और गुजरात से बारिश की गतिविधियां बहुत कम हो जाएंगी। 31 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा और उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब जल्द डिप्रेशन बनेगा तथा श्रीलंका की ओर बढ़ेगा। तमिलनाडु के कुछ जिलों में तेज बारिश की आशंका है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>