सिर्फ 10% खर्च पर लगाएं सोलर पंप, जानें क्या है सरकार की ख़ास योजना

बढ़िया उपज के लिए फसलों को समय पर सिंचाई देना बहुत जरूरी है। हालांकि आज भी सही समय पर सिंचाई उपलब्ध ना हो पाना किसानों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। एक तरफ जहां डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से किसानों को पंप सेट से सिंचाई करना काफी महंगा पड़ता है तो वहीं दूसरी ओर बिजली के माध्यम से सिंचाई करना भी सस्ता रास्ता नहीं हैं। ऐसे में सोलर पंप एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है। 

हालांकि हर किसान सोलर पंप स्थापित करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए ऐसे किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कुसुम योजना चला रही है। इसके तहत आर्थिक तौर पर कमजोर किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए 90% की सब्सिडी दी जाती है।

इस योजना की मदद से खेतों मे सिंचाई की जरूरत के साथ ही किसान बढ़िया मुनाफा भी कमा सकते हैं। जिसके अन्तर्गत अपने स्थापित सोलर संयंत्र से 15 लाख रुपये तक का बिजली उत्पादन कर सकते हैं। इच्छुक किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkusum.mnre.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: आज तक

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>