देशभर में खुले 600 किसान समृद्धि केंद्र, मिलेगीं कई सुविधाएं

कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य खेती को आसान और आधुनिक बनाना है, ताकि किसानों को बुवाई से उपज की बिक्री तक मुश्किले न हो। इसी कड़ी में देशभर में 600 स्थान पर किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। 

इन केंद्रों की मदद से किसान एक स्थान पर खाद, कीटनाशक दवाओं और बीज से लेकर खेती से संबंधित सभी उत्पाद प्राप्त कर पाएंगे। इन केंद्रों के खुलने से किसानों को बढ़िया और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तो मिलेंगे ही, इसके साथ ही उन्हें हर समस्या के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

केंद्र की इस योजना का उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि के सभी उत्पाद उपलब्ध कराना है। सरकार के अनुसार समृद्धि केंद्र सिर्फ उर्वरक खरीद और बिक्री का स्थान नहीं है, बल्कि यह किसान के साथ नाता जोड़कर उनकी हर समस्या का समाधान करने वाला केंद्र होगा।

स्रोत: दैनिक भास्कर

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>