प्राकृतिक खेती के लिए गोपालन पर मिल रहा अनुदान

देश में  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही किसानों और पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए गोपालन पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय बेहद जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार एक खास योजना चला रही है। 

योजना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए गोपालन पर अनुदान दिया जा रहा है। हालांकि यह खास अनुदान देसी गाय के लिए ही दिया जाएगा। जहां इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर हर महीने 900 रूपए मिलेंगे। इस हिसाब से लाभार्थी किसान को सलाना 10 हजार 800 रूपए प्राप्त होंगे। इस योजना के लिए राज्य के 5200 गांवों को चुना गया है। जहां इस योजना का लाभ हर एक गांव के 5-5 किसानों को दिया जाएगा। 

इसके अलावा पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने कई सख्त फैसले भी लिए हैं। इसके अनुसार अगर सड़क पर मवेशी को आवारा पाया जाता है तो, पशु मालिक को जुर्माने के तौर पर 5 हजार रूपए भरने होंगे। इसके साथ ही प्राकृतिक कृषि किट खरीदने के लिए किसानों को 75% की राशि सरकार खुद उपलब्ध कराएगी। कुल मिलाकर प्राकृतिक खेती और देसी गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि हर स्तर का किसान प्राकृतिक खेती और गोपालन के जरिए बढ़िया कमाई कर सके।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>