बांस के हर पौधे पर सरकार देगी 120 रुपए, जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

भारत सरकार देश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बांस की खेती को बढ़ावा दे रही है। ज्यादा से ज्यादा किसान बांस की खेती करें, इसके के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार राज्य में बांस रोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान प्रदान कर रही है। 

योजना के तहत दी जा रहीं सुविधाएं

प्रदेश सरकार की ओर से बांस के प्रति पौधे की औसत लागत ₹240 तय की गई है। इसके तहत सरकार द्वारा किसानों को प्रति पौधे पर 50% की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस हिसाब से किसान को 120 रूपए प्रति पौधा दिया जाएगा। जहां 60% सब्सिडी केंद्र सरकार और 40% सब्सिडी राज्य सरकार देगी। इसके साथ ही राज्य के हर जिले में एक नोडल अधिकारी चयनित किया जाएगा। जिसकी मदद से लोग इस योजना से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

इस पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbm.nic.in पर क्लिक करें। यहां पर किसान पंजीकरण लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करवाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, इसे सावधानी के साथ भरकर सबमिट कर दें।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>