धान की खेती न करने पर किसानों को मिल रहा 7000 रूपए का अनुदान

देश के कई हिस्सों में लगातार गिरते भू जलस्तर के कारण पानी की समस्या खड़ी हो रही है। वहीं दूसरी ओर धान की खेती में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पानी की आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकारें किसानों को इस बार धान की खेती न करने की सलाह दे रही हैं। इसी क्रम में धान की खेती को लेकर हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक अहम फैसला लिया है।

प्रदेश सरकार धान की खेती न करने वाले किसानों को 7 हजार रूपए की आर्थिक मदद करेगी। यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने यह फैसला घटते भू जलस्तर को देखते हुए लिया है, ताकि पानी का ज्यादा इस्तेमाल होने से रोका जा सके। इसके साथ ही किसान भाईयों को नुकसान न हो इसलिए उन्हें 7 हजार रूपए की मदद दी जा रही है।

इसके अलावा जिन किसान भाईयों ने पिछली बार अपने खेत में धान की खेती की है और इस बार उन्होंने अपने खेत खाली छोड़ दिए हैं, तो उन किसानों को भी सरकार की तरफ से 7 हजार रुपए प्रति एकड़ खेत के हिसाब से अनुदान राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>