अब बारिश के लिए 2 दिन करना होगा इंतजार, देखें मौसम पूर्वानुमान

अब उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा मध्य भारत में मध्य प्रदेश उत्तरी गुजरात तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क हो जाएगा। तापमान बढ़ने लगेंगे। 26 और 27 जून से हल्की मेघ गर्जना शुरू होगी तथा 28 जून से कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। 28 से 30 जून के बीच मानसून दिल्ली सहित उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के पूर्वी जिलों तक पहुंच जाएगा। पूर्वी, पूर्वोत्तर तथा दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>