एमपी छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में प्री मानसून वर्षा जारी है। यह मानसून पहुंचने तक जारी रहेगी। जून के शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। पूर्वी भारत तथा मध्य भारत के विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा कोकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। पहाड़ों पर भी बारिश जारी रहेगी परंतु दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित गुजरात और पश्चिमी राजस्थान शुष्क रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>