इस राज्य में भारी बारिश से आई बाढ़, मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी रहेगी

असम के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तथा बाढ़ से 5 लोगों की जान गई है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इससे असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित केरल कर्नाटक तथा आंतरिक तमिलनाडु में भी भारी बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार दीप समूह के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तापमान फिर बढ़ने लगेंगे तथा 19 मई तक लू की स्थिति आ जाएगी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र को अभी गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>