खेती प्लस सॉइल मैक्स के तहत मिट्टी परीक्षण के फायदे

  • किसान भाइयों, खेती प्लस सॉइल मैक्स के अंतर्गत अगर आप मिट्टी परीक्षण करवाएंगे तो इसके तहत ग्रामोफोन के कृषि अधिकारी स्वयं आपके खेत पर आएंगे एवं मिट्टी का नमूना लेने में किसान की मदद करेंगे l

  • मिट्टी के नमूने में उपलब्ध 12 तत्वों, जैसे खनिज, सूक्ष्म पोषक तत्व तथा रासायनिक संरचना की उपलब्ध मात्रा की संपूर्ण सूची दी जाएगी।

  • मिट्टी की जांच और लेबोरेटरी द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अनुसार, 12 तत्वों के संतुलन या असंतुलन की स्थिति के अनुरूप, खाद डालने की संपूर्ण सूची दी जाएगी। 

  • स्वस्थ फसलें उगाने के लिए मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने की आधुनिक विधि बताई जायेगी। 

  • रासायनिक उर्वरकों का आवश्यकता अनुसार उपयोग, कम छिड़काव में फसल सुरक्षा के सुझाव मिलेंगे। 

  • मिट्टी की संरचना को सुधारने की विधि बताई जायेगी।  

  • मिट्टी में हो रही खनिज और सूक्ष्म पोषक तत्व की अभाव की जानकारी और निवारण के सुझाव मिलेंगे। 

  • प्रदूषित या दूषित मिट्टी की पहचान और निवारण के सुझाव दिए जाएंगे।

  • बुआई से कटाई तक समय समय पर विशेषज्ञों द्वारा सही सलाह, समाधान के अनुसार साधन की घर पहुंच सेवा, पक्के GST बिल के साथ मिलेगी।  

  • मिट्टी परीक्षण से मिट्टी में उपस्थित तत्वों का सही सही पता लगाया जाता है। इसकी मदद से मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्व की मात्रा के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक देकर फसल के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इससे फसल की पैदावार भी अच्छी होती है।

  • मिट्टी परीक्षण से मिट्टी का पीएच मान, विद्युत चालकता (लवणों की सांद्रता), जैविक कार्बन, उपलब्ध नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, जिंक, बोरोन, सल्फर, आयरन, मैंगनीज़, कॉपर आदि का पता लगाया जाता है। 

मिट्टी परीक्षण कराने के लिए यहाँ क्लिक करें: खेती प्लस सॉइल मैक्स 

Share

See all tips >>