घर बैठे करवाएं 12 पैरामीटर पर मिट्टी की जांच, खेती प्लस सॉइल मैक्स के साथ

Kheti plus soil max,

मिट्टी की उपज क्षमता उसकी उर्वरा शक्ति पर निर्भर करती है। पौधे अपने विकास और बढ़वार के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिट्टी से प्राप्त करते हैं, इसीलिए मिट्टी का पोषक तत्वों से परिपूर्ण रहना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपकी खेत की मिट्टी पोषक तत्वों से परिपूर्ण है या नहीं इसकी जानकारी आपको मिट्टी परीक्षण से मिलती है। पर सिर्फ मिट्टी परीक्षण से ही मिट्टी से संबंधित हर समस्या का निदान नहीं हो सकता है इसीलिए आपको ग्रामोफ़ोन के ‘खेती प्लस सॉइल मैक्स’ सेवा से जुड़ना होगा।

‘खेती प्लस सॉइल मैक्स’ सेवा के अंतर्गत आपको एक साथ कई लाभ मिलेंगे। इसमें मिट्टी परीक्षण तो होगा ही साथ ही आपके द्वारा लगाई जाने वाली अगली फसल के लिए कृषि विशेषज्ञों की टीम द्वारा कृषि कार्यमाला सूची भी तैयार की जाएगी। इस सूची में आपको फसल बुआई से लेकर कटाई तक की सम्पूर्ण कार्यमाला दी जाएगी। साथ ही आपको समय समय पर कृषि विशेषज्ञों के सलाह भी मिलते रहेंगे।

‘खेती प्लस सॉइल मैक्स’ सेवा से मिलने वाले फायदे

  • मिट्टी का नमूना लेने आपके खेत पर जाएंगे ग्रामोफ़ोन के प्रतिनिधि।

  • आपके खेत की मिट्टी का देश के सबसे विश्वसनीय मृदा परीक्षण संस्थान से घर बैठे होगा परीक्षण।

  • मिट्टी के नमूने का परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आपकी अगली फसल के आधार पर कृषि कार्यमाला सूची तैयार की जाएगी।

  • परीक्षण रिपोर्ट और कृषि कार्यमाला सूची की डिजिटल कॉपी व्हाट्सअप पर आपके साथ साझा की जायेगी, साथ ही अगर आप फिजिकल कॉपी भी अपने घर पर मंगवाना चाहते हों तो यह आप तक पहुंचाई भी जायेगी।

  • पूर्ण फसल चक्र में कृषि विशेषज्ञों की सलाह व निरीक्षण की सुविधा मिलेगी।

परीक्षण रिपोर्ट में मिलेगी हर जानकारी

मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट को देखना बहुत ही आसान होगा। परीक्षण के हर पैरामीटर को एक मीटर के माध्यम से दिखाया जाएगा। अगर यह मीटर हरा रंग दिखाए तो इसका अर्थ हुआ की वह तत्व सही मात्रा में मिट्टी में उपलब्ध है। वहीं अगर रंग केसरिया या लाल हो तो इसका मतलब यह हुआ की मिट्टी में या तो उस तत्व की कमी है या फिर अधिकता।

इस बार ग्रामोफ़ोन से मिट्टी परीक्षण करवाना आपके लिए पहले से ज्यादा लाभकारी होगा। जहाँ कहीं और से मिट्टी परीक्षण करवाने पर आपको मिट्टी की सिर्फ 2-3 पैरामीटर की जानकारी मिलती है वहीं ग्रामोफ़ोन संग मिट्टी परीक्षण आपको 12 पैरामीटर की जानकारी देगा। तो देर ना करें और आज हीं ग्रामोफ़ोन के मिट्टी परीक्षण सेवा “खेती प्लस सॉइल मैक्स” का लाभ उठाएं।

मिट्टी परीक्षण कराने के लिए यहाँ क्लिक करें: खेती प्लस सॉइल मैक्स

Share

खेती प्लस सॉइल मैक्स के तहत मिट्टी परीक्षण के फायदे

Kheti plus soil max
  • किसान भाइयों, खेती प्लस सॉइल मैक्स के अंतर्गत अगर आप मिट्टी परीक्षण करवाएंगे तो इसके तहत ग्रामोफोन के कृषि अधिकारी स्वयं आपके खेत पर आएंगे एवं मिट्टी का नमूना लेने में किसान की मदद करेंगे l

  • मिट्टी के नमूने में उपलब्ध 12 तत्वों, जैसे खनिज, सूक्ष्म पोषक तत्व तथा रासायनिक संरचना की उपलब्ध मात्रा की संपूर्ण सूची दी जाएगी।

  • मिट्टी की जांच और लेबोरेटरी द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अनुसार, 12 तत्वों के संतुलन या असंतुलन की स्थिति के अनुरूप, खाद डालने की संपूर्ण सूची दी जाएगी। 

  • स्वस्थ फसलें उगाने के लिए मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने की आधुनिक विधि बताई जायेगी। 

  • रासायनिक उर्वरकों का आवश्यकता अनुसार उपयोग, कम छिड़काव में फसल सुरक्षा के सुझाव मिलेंगे। 

  • मिट्टी की संरचना को सुधारने की विधि बताई जायेगी।  

  • मिट्टी में हो रही खनिज और सूक्ष्म पोषक तत्व की अभाव की जानकारी और निवारण के सुझाव मिलेंगे। 

  • प्रदूषित या दूषित मिट्टी की पहचान और निवारण के सुझाव दिए जाएंगे।

  • बुआई से कटाई तक समय समय पर विशेषज्ञों द्वारा सही सलाह, समाधान के अनुसार साधन की घर पहुंच सेवा, पक्के GST बिल के साथ मिलेगी।  

  • मिट्टी परीक्षण से मिट्टी में उपस्थित तत्वों का सही सही पता लगाया जाता है। इसकी मदद से मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्व की मात्रा के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक देकर फसल के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इससे फसल की पैदावार भी अच्छी होती है।

  • मिट्टी परीक्षण से मिट्टी का पीएच मान, विद्युत चालकता (लवणों की सांद्रता), जैविक कार्बन, उपलब्ध नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, जिंक, बोरोन, सल्फर, आयरन, मैंगनीज़, कॉपर आदि का पता लगाया जाता है। 

मिट्टी परीक्षण कराने के लिए यहाँ क्लिक करें: खेती प्लस सॉइल मैक्स 

Share