कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल

बंगाल की खाड़ी में भी एक डिप्रेशन बनने वाला है। अरब सागर में बना डिप्रेशन अब तट से दूर होता जा रहा है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के तटीय भागों सहित अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप तथा तटीय महाराष्ट्र में हल्की वर्षा के आसार।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>