मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिले में बारिश की संभावना है। वहीं गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल से आगे बढ़ते हुए झारखंड बिहार तथा दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा जिसके कारण राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। दक्षिणी राज्यों में मानसून अगले कुछ दिनों तक कमजोर बना रहेगा तथा बारिश की संभावना काफी कम है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>