सरकार ने शुरू किया मधुक्रांति पोर्टल, जानें मधुमक्खी पालकों को इससे होंगे क्या फायदे?

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को मधुक्रांति पोर्टल का उद्घाटन किया। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के अंतर्गत की गई है। यह पोर्टल मधुमक्खी पालकों एवं इसके व्यापार से संबंधित लोगों के लिए काफी लाभकारी होगा।

सभी मधुमक्खी पालकों एवं इसके व्यापार से सम्बंधित लोगों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पोर्टल पर शहद की खरीदी और बिक्री से संबंधित सूचनाएं मिलेंगी। बता दें कि सरकार मधुमक्खी पालन क्षेत्र पर भी काफी ध्यान दे रही है और इसके लिए ‘मीठी क्रांति’ करने की तैयारी में भी है।

स्रोत: टीवी 9

कृषि एवं कृषि से सम्बंधित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>