70000 रुपये तक में आने वाली ये 5 बाइक हैं आपकी बजट के अनुकूल

मोटरबाइक कंपनियां भारत में कई बजट-केंद्रित बाइक लेकर आई हैं जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। ये बाइक 50000 से 70000 रु के अंदर आ जाती हैं और लम्बे समय तक चलती भी हैं।

1. हीरो सुपर स्प्लेंडर: यह बाइक स्प्लेंडर का एक उन्नत व शक्तिशाली संस्करण है। इसका मोटर 125cc और यह 10.73hp की पावर एवं 10.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। हीरो सुपर स्प्लेंडर 95 किमी/घंटे की शीर्ष गति से चलता है। इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा भी है। यह ₹57450 से ₹61000 के रेंज में आसानी से मिल जाता हैं।

2. बजाज पल्सर 125 नियॉन: यह बाइक डिस्क-ब्रेक एवं ड्रम-ब्रेक दोनों संस्करण में मिलता है। इसका मोटर 125cc और यह 11.8hp की पावर एवं 11nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है जो इसे बाकी बाइक से अलग बनाता है। यह पल्सर श्रृंखला में उपलब्ध सबसे सस्ता पल्सर है और यह ₹63000 से ₹70000 के रेंज में मिलता है।

3. हीरो ग्लैमर: इस बाइक में एक बड़ी हेडलाइट काउल, मल्टी-कलर्ड बॉडी ग्राफिक्स, बॉडी-कलर्ड रियर-व्यू मिरर और 2-टोन फ्रंट मडगार्ड है। इसका मोटर 124.7cc का है और इसमें 55kmpl का माइलेज है। यह 95 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति से चलती है। यह ₹60000 से ₹65000 के रेंज में मिलता है।

4. होंडा सीबी शाइन: इसमें 125cc का मोटर है और 10.5hp की पावर एवं 11nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यह ₹57000 से ₹60000 के रेंज में मिलता है।

5. होंडा लिवो: यह 109.19cc इंजन द्वारा संचालित है और 8.6NM टॉर्क के साथ 8.2bhp की पावर जनरेट करता है। यह 6-स्पोक एलॉय व्हील और फ्रंट डिस्क ब्रेक प्रदान करता है। यह ₹56000 से ₹59000 के रेंज में मिलता है।

स्रोत: फिनकैश डॉट कॉम

ये भी पढ़ें: सस्ते में मिल जायेगी रॉयल एनफील्ड की बुलेट बाइक, होगी 1 लाख की बचत

ये भी पढ़ें: कम दाम में आ जायेंगे बेहतरीन क्वालिटी वाले ये स्मार्ट मोबाइल फ़ोन

ऐसी ही अन्य जानकारियों के साथ साथ कृषि से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्र से शेयर करें।

Share

See all tips >>