आपकी फसल में ट्राई डिजॉल्व मैक्स का उपयोग करेगा जबरदस्त असर

Using Tri Dissolve Maxx in your crop will give tremendous effect

👉🏻ट्राई डिजॉल्व मैक्स में ह्यूमिक, जैविक कार्बन, पोटैशियम, कैल्शियम एवं अन्य प्राकृतिक स्थिरक तत्व हैं। 

👉🏻यह पौधों की स्वस्थ एवं वानस्पतिक वृद्धि को बढ़ावा देता है। 

👉🏻जड़ विकास में मदद करता है।

👉🏻साथ ही जैविक पोटैशियम एवं कैल्शियम फल की गुणवत्ता बढ़ाता है। 

प्रयोग विधि:- ट्राई डिजॉल्व मैक्स @ 400 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में भुरकाव करें या ट्राई डिजॉल्व मैक्स @ 200 ग्राम प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

इसका प्रयोग सभी फसलों जैसे- दलहनी, तिलहनी एवं सब्जी वर्गीय फसल में कर सकते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने वाला है जो डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा। अभी इसके तूफान बनने की संभावना के बारे में कहना मुश्किल है। अगर यह तूफान बना तो उससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को कोई खतरा नहीं होगा। 25 तारीख से महाराष्ट्र में बारिश शुरू हो जाएगी। 26 और 27 नवंबर को बारिश की गतिविधियां गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित दिल्ली में भी दिखाई देंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव?

cotton mandi bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर देसी 6300 7200
बड़वानी अंजड़ अन्य 5000 7160
खरगोन बड़वाह अन्य 4000 6600
बड़वानी बड़वानी एच 4 4500 6700
बड़वानी बड़वानी स्थानीय 6900 6900
धार धामनोद देसी 5900 7060
धार गंधवानी अन्य 6700 7100
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32 6788 8565
आलीराजपुर जोबट अन्य 6600 7100
खरगोन करही अन्य 6155 6940
खरगोन कसरावद कपास 6800 7050
खंडवा खंडवा अन्य 6000 7350
बड़वानी खेतिया एच 4 6500 8900
धार कुक्षी एच 4 6700 7175
झाबुआ पेटलावद कपास 5580 7300
झाबुआ पेटलावद मेक-1 6195 6201
खरगोन सनावद कपास 4800 7200
छिंदवाड़ा सौंसर एच 4 6800 7100
खरगोन सेगांव कपास यू.एस 6550 6650
बड़वानी सेंधवा एच 4 6000 7720
झाबुआ थांदला डीसीएच-32 6100 8500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मटर की फसल में माहू की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of Aphid pest in pea crop

मटर की फसल में माहू कीट के प्रमुख रस चूसक कीट होते हैं। इस कीट के शिशु और प्रौढ़ दोनों ही टहनियों, कोमल पत्तियों, तना एवं पुष्पक्रम से रस चूसते हैं। इससे पत्तियां मुड़ कर विकृत हो जाती हैं और पौधों में बौनापन आ जाता है। यह कीट हनीड्यू स्राव करती हैं जिससे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में बाधा उत्पन्न होती है। पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगती हैं।

नियंत्रण के उपाय 

तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अनुसार इस कीट के नियंत्रण के लिए, रोगोर (डाइमेथोएट 30% ईसी) @ 15 मिली +  सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 5 मिली + नोवामैक्स @ 30 मिली प्रति 15 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

25 से 27 नवंबर के बीच कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मुंबई, नासिक, पुणे सहित अहमदाबाद, बड़ोदरा, भोपाल और उदयपुर में हो सकती है बारिश। दक्षिण पूर्वी राजस्थान, गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और हल्का हिमपात दे सकता है। दिल्ली का वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में बना रहेगा। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा तेज बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ये कंपनी फ्री में दे रही ड्रोन, नैनो यूरिया के छिड़काव को दिया जा रहा बढ़ावा

This company is giving drones for free

उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग से आधुनिक खेती काफी सुविधाजनक हो गई है। कृषि के लिए हर दिन नई तकनीक सामने आ रही है, जिससे किसान कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं। आधुनिक तकनीक की मदद से किसानों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। खेतों में नैनो यूरिया और केमिकल छिड़काव के लिए देशभर में ड्रोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के बीच एक कंपनी ने किसानों को मुफ्त में ड्रोन मुहैया कराने का ऐलान किया है. आइए इसे विस्तार से जानें

बिहार में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा खेतों में नैनो यूरिया और रसायन का छिड़काव करने के लिए नि:शुल्क ड्रोन वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके लिए किसानों से इसके लिए जमानत राशि जरूर ली जा रही है। बाजार में ड्रोन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, जबकि कंपनी द्वारा एक लाख रुपये की जमानत राशि ली जा रही है। यह पैसा ड्रोन वापस करने पर लौटा दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि ड्रोन उन किसानों को ही प्रदान किया जाएगा, जिनके पास पासपोर्ट होगा। इन किसानों को एक हफ्ते तक ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सरकार ड्रोन से खेतों में रसायन और नैनो यूरिया के छिड़काव को प्रोत्साहित कर रही है। बिहार सरकार ने किसानों को ड्रोन से खेतों में रसायन और नैनो यूरिया के छिड़काव के लिए प्रति एकड़ 250 रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि ड्रोन से एक एकड़ खेती में रसायन का छिड़काव करने के लिए आठ मिनट का समय काफी होता है और सिर्फ 10 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इस तरीके से, किसान ड्रोन के माध्यम से अपना समय, पानी, और मजदूरी के खर्च को भी कम कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2000 2801
पन्ना अजयगढ़ देशी 2375 2440
मुरैना अम्बाहा अन्य 2320 2400
बड़वानी अंजड़ लोकवन 2600 5675
अनुपुर अनुपपुर देशी 2150 2500
धार बदनावर लोकवन 2500 2935
खरगोन बड़वाह अन्य 2500 2820
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2441 2729
सागर बाँदा मिल गुणवत्ता 2400 2450
बेतुल बेतुल लोकवन 2400 2800
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2610 2940
मंडला बिछिया मध्यम 2300 2400
गुना बीनागंज अन्य 2430 2650
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 2534 2534
राजगढ़ छापीहेडा 147 औसत 2314 2575
पन्ना देवेन्द्रनगर अन्य 2410 2435
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा अन्य 2300 2701
धार गंधवानी अन्य 2810 2850
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 2499 2649
सीहोर इछावर लोकवन 2680 2800
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2550 2613
सीहोर इछावर शरबती 2900 2900
सीहोर इछावर अन्य 2400 2502
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2382 2642
जबलपुर जबलपुर मध्यम बढ़िया 2315 2835
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2440 2450
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2450 2470
दमोह जवेरा मिल गुणवत्ता 2450 2450
राजगढ़ जीरापुर अन्य 2400 2580
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1985 2485
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1890 2160
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2540 2995
नरसिंहपुर करेली देशी 2400 2828
सागर केसली अन्य 2400 2452
उज्जैन खाचरौद लोकवन 2512 3066
खंडवा खंडवा लोकवन 2400 2921
शिवपुरी खनियाधाना लोकवन 2375 2410
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2400 2456
देवास खातेगांव अन्य 2130 3010
शिवपुरी खटोरा अन्य 2321 3051
हरदा खिरकिया 147 औसत 2566 2714
राजगढ़ खुजनेर देशी 2378 2665
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 2300 2535
देवास लोहारदा लोकवन 2571 3150
सागर मालथोन दारा मिल गुणवत्ता 2100 2500
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2550 3100
शाजापुर मोमनबड़ोदिया अन्य 2400 2600
नरसिंहपुर नरसिंहपुर अन्य 2462 2511

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मटर में अधिक फूल वृद्धि व फली छेदक इल्ली से बचाव हेतू जरुरी छिड़काव!

Necessary spray for more flowers and pod borer control in pea crops

मटर की फसल में अधिक फूल 🌷धारण एवं फली छेदक इल्ली 🐛 के लिए, तुस्क (मैलाथियान 50.00% ईसी) @ 600 मिली +  न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क– 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम सूक्ष्म पोषक तत्व मात्रा में 5% + अमीनो एसिड) @ 250 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

न्यूट्रीफुल मैक्स:

👉🏻इससे फूल अधिक लगते है, एवं फलों की रंग एवं गुणवत्ता बढ़ती है। 

👉🏻सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

👉🏻जड़ से पोषक तत्वों की परिवहन क्षमता भी बढ़ती है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, गुजरात में हल्के से माध्यम और दक्षिणी राजस्थान मैं हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हल्की बारिश और हल्का हिमपात हो सकता है। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा कई जगहों पर अच्छी बारिश होगी। दिल्ली के प्रदूषण में कुछ सुधार हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

50000 रुपये की सब्सिडी पर शुरू करें स्ट्रॉबेरी की खेती

Start strawberry farming on subsidy of Rs 50000

पारंपरिक फसलों के साथ साथ आज कई किसान बागवानी फसलों की खेती से भी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। बागवानी फसलों में खासकर स्ट्रॉबेरी की खेती की बात करें तो यह इसकी खेती से अच्छी खासी कमाई होती है। स्ट्रॉबेरी की खेती के फायदों को देखते हुए सरकार की तरफ से इसके एवज में सब्सिडी भी दी जा रही है। बिहार सरकार भी प्रदेश के किसानों को इस बाबत सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है।

दरअसल बिहार के किसानों के बीच सरकार बागवानी फसलों की खेती को प्रोत्साहित कर रही है और इसी कड़ी में अब सरकार प्रदेश के किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत स्ट्रॉबेरी की खेती पर सब्सिडी देने जा रही है। सरकार की इस पहल से अब प्रदेश के किसानों को बागवानी फसलों की खेती करने का भी विकल्प मिल जाएगा साथ हीं अच्छी कमाई भी हो जायेगी।

इस मसले पर बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। इस के अनुसार, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत स्ट्रॉबेरी की खेती पर प्रति इकाई खर्च का 40% सब्सिडी के तौर पर मिलेगा। बता दें की स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रति इकाई खर्च ₹1.25 लाख प्रति हेक्टेयर रखी गई है और इस खर्च का 40% अर्थात 50,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप http://horticulturebihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share