मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, बारिश ओले और बिजली गिरने की संभावना

know the weather forecast,

अब देश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। देश के कई इलाकों से बारिश की खबरें सामने आ रही है। यूपी, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बारिश हुई है। कुछ राज्यों में अभी भी बारिश जारी है। इन राज्यों में अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

प्याज में थ्रिप्स एवं बैंगनी धब्बा रोग के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of thrips and purple spot disease in onion crops

थ्रिप्स: इस कीट के शिशु व प्रौढ़ दोनों ही प्याज की पत्तियों को खुरचकर रस चूसते हैं। क्षतिग्रस्त पत्तियां चमकीली सफेद दिखाई देती हैं, जो बाद में ऐंठकर मुड़ जाती हैं तथा सूख जाती हैं। इसे जलेबी रोग भी कहते हैं। 

बैंगनी धब्बा: इस रोग के लक्षण पहले छोटे, पानी से लथपथ घावों के रूप में प्रकट होता है, जो सफेद केंद्र विकसित करते हैं। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, घाव भूरे से बैंगनी रंग के हो जाते हैं, जो पीले रंग के क्षेत्र से घिरे होते हैं। कभी-कभी इससे बल्ब भी संक्रमित हो जाते हैं।

नियंत्रण के उपाय:

इस कीट के नियंत्रण के लिए, एलओसी – 5 (लैम्ब्डा-साइहलोथ्रिन 05% ईसी) @ 120 मिली या जम्प (फिप्रोनिल 80% डब्ल्यूजी) @ 30 ग्राम + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली + स्कोर (डिफेनोकोनाज़ोल 25% ईसी) @150-200 मिली या नोवाक्रस्ट (एजऑक्सीस्ट्रोबिन 11% + टेबुकोनाज़ोल 18.3% एससी) @ 300 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के राजकोट और मोरबी जिलों में भारी ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं भी चली हैं। गुजरात के कई जिलों सहित राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश और मेघ गर्जना देखी गई। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और हिमपात देगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेगी। 24 घंटे बाद गुजरात और राजस्थान से मौसम साफ होने लगेगा लेकिन मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

चने की फसल में उकठा रोग की पहचान व बचाव के उपाय

Symptoms and prevention measures of Fusarium wilt disease in gram crop

रोग की पहचान: चने में होने वाला यह फफूंद जनित रोग बेहद खतरनाक है। यह रोग किसी भी अवस्था में फसल को प्रभावित कर सकता है। इसका मुख्य लक्षण पत्तियों का नीचे से ऊपर की ओर पीला और भूरा पड़ना व अंत में पौधों का मुरझा कर सूख जाना है। तने को चीर कर देखने से आंतरिक उत्तक भूरे रंग का दिखाई देता है, जिस कारण से पोषक तत्व एवं पानी पौधों के सभी भाग तक नहीं पहुँच पाते हैं और पौधे मरने लगते हैं। पौधों को उखाड़ कर देखने पर कॉलर एवं जड़ क्षेत्र गहरा भूरा या काले रंग का दिखाई देता है।

रोकथाम के उपाय: इस रोग से बचने के लिए बुवाई के समय कॉम्बैट (ट्राइकोडर्मा विरिडी 1.0% डब्ल्यू.पी.) @ 10 ग्राम प्रति किग्रा बीज के हिसाब से उपचारित करके बोना चाहिए। पर जिन किसान भाइयों ने बुआई के समय ऐसा नहीं किया है वे प्रकोप होने के बाद इसकी रोकथाम के लिए कॉम्बैट (ट्राइकोडर्मा विरिडी 1.0% डब्ल्यू.पी.) @ 1 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में समान रूप से भुरकाव कर हल्की सिंचाई करें। इससे जल्द बचाव होगा और फसल स्वस्थ हो जायेगी।

खेतीबाड़ी से जुड़ी ऐसी हीं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक नया समुद्री तूफान बनने वाला है। इसका कई राज्यों पर असर होगा। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा। 26 नवंबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की सम्भावन दिखाई दे रही है। राजस्थान के कुछ जिलों सहित महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

किसानों को बिना गारंटी उपलब्ध होगी 50 हजार रूपए की मदद

A subsidy of Rs 7000 will be given on the cultivation of these crops

देश के किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक एक खास योजना लेकर आई हैइसका नाम ‘किसान तत्काल ऋण योजना’ हैइस योजना के तहत जरूरतमंद किसानों के बैंक खातों में 50 हजार रूपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के पहुंचाया जाएगा। जिसकी मदद से किसान कृषि कार्यों से लेकर अपनी हर जरूरतें पूरी कर सकेंगे। 

योजना के लिए आवश्यक पात्रता :

  • आवेदक के पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) होना चाहिए। 

  • आवेदक के पास पिछले दो साल का बैंक रिकॉर्ड होना जरूरी है। 

लोन प्राप्त करन की प्रक्रिया : 

न्युनतम दस्तावेज की मदद से किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसान को ऋण लेने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहींं होगी, ना ही किसी प्रकार का कोई सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं इस लोन को चुकाने के लिए किसान को 5 साल तक का समय दिया जाएगा। जिसे लाभार्थी किस्तों या फिर एक बार में पूरी रकम के साथ अदा कर सकता है।

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो, पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, या फिर नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक जाकर ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में जबरदस्त उछाल, उच्च भाव पहुंचे 26000 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 8000 16000
खरगोन बड़वाह अन्य 9000 15000
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 7800 8200
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 1400 27000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2000 2400
शाजापुर कालापीपल अन्य 4320 18670
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 11000 21000
नीमच नीमच देसी 10100 26000
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9500 17000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 6000 24000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 5225 21401
रतलाम सैलाना अन्य 4900 21301
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1500 21000
झाबुआ थांदला औसत 6000 8000
हरदा टिमरनी लहसुन 10000 10000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

सरसों में तेज फूल वृद्धि व माहू नियंत्रण के लिए जरुरी छिड़काव!

Necessary spray for more flowers and Aphids control in mustard crops!

सरसों की फसल में अधिक फूल धारण एवं माहू कीट नियंत्रण के लिए, न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क– 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम ट्रेस मात्रा में  5% + अमीनो एसिड) @ 250 मिली + थियानोवा 25 (थियामेथोक्सम 25% डब्ल्यूजी) @ 20 – 40 ग्राम  या धनवान 20 (क्लोरोपायरीफॉस 20% ईसी) @ 200 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

न्यूट्रीफुल मैक्स के लाभ 

🌱इससे फूल अधिक आते है, एवं फलियों की रंग एवं गुणवत्ता को बढ़ाता है। 

🌱सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

🌱जड़ से पोषक तत्वों के परिवहन को भी बढ़ाता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफान कराएगा कई राज्यों में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में इस साल का चौथा तूफान बनने वाला है। इसका असर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश पर दिखाई देगा। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेमौसम बारिश होगी। कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश 27 नवंबर को हो सकती हैं। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और स्नोफॉल दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 6600 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 1100 5240
धार बदनावर पीला 4150 5000
खरगोन भीकनगांव अन्य 4000 6650
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 4801 5117
धार गंधवानी सोयाबीन 4800 5120
मन्दसौर गरोठ अन्य 4800 5000
होशंगाबाद इटारसी पीला 4201 5260
झाबुआ झाबुआ पीला 4750 5050
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4890 5500
शाजापुर कालापीपल पीला 4785 5270
देवास खातेगांव सोयाबीन 3400 5150
शिवपुरी खटोरा अन्य 4680 4890
राजगढ़ खुजनेर पीला 4500 5261
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4600 5180
नरसिंहपुर नरसिंहपुर अन्य 4701 5650
टीकमगढ़ निवाड़ी पीला 4920 4930
रतलाम रतलाम पीला 3671 6150
सागर सागर पीला 4400 5125
इंदौर सांवेर पीला 4200 5285
सागर शाहगढ़ अन्य 4800 4855
झाबुआ थांदला पीला 4700 5000
रायसेन उदयपुरा अन्य 4000 4700

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share