मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड आलमपुर अन्य 5250 5350
मुरैना बनमोरकलां सरसों 5200 5200
बेतुल बेतुल अन्य 4500 5926
भिंड भिंड सरसों 4900 5200
अशोकनगर चंदेरी सरसों 5105 5130
दतिया दतिया सरसों(काला) 5375 5420
डिंडोरी डिंडोरी सरसों 5500 5500
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4700 5400
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 5081 5412
शाजापुर कालापीपल अन्य 4500 5500
भिंड लहार अन्य 5276 5410
भिंड मेहगांव अन्य 5100 5200
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 5360 5635
छतरपुर राजनगर सरसों 4600 4600
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 5212 5322
दतिया सेवड़ा अन्य 5410 5425
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 5302 5345

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

देश के आधे से ज्यादा क्षेत्र में होगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस बार अल नीनो बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। लगभग पूरे भारत के लिए अगस्त का महीना सूखा निकला है। सितंबर के महीने में कई राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में अच्छी बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में बारिश हो सकती है। राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

लगातार 7 साल तक मिलती रहेगी मदद, इस फसल की खेती पर मिलेगा लाभ

Rubber farming

किसानों के द्वारा हमेशा पारम्परिक फसलों की खेती के कई नुकसान देखने को मिलते हैं इसीलिए आजकल कई किसान बहुत सारे अपारम्परिक फसलों की खेती में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार भी इस बाबत किसानों को कई प्रकार से मदद पहुंचा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी अपने राज्य के किसानों को रबड़ की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और मदद पहुंचाने के लिए पहल कर रही है।

गौरतलब है की कुछ महीने पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) और रबड़ अनुसंधान संस्थान, कोट्टायम (केरल) के मध्य हुए समझौते के अनुसार रबड़ अनुसंधान संस्थान, कोट्टायम एक हेक्टेयर के पैमाने पर बस्तर में प्रायोगिक रबड़ की खेती करेगा और प्रदेश में रबड़ की खेती से जुड़ी संभावनाओं का अध्यन करेगा।

इस समझौते के तहत रबड़ संस्थान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को बस्तर में इसकी खेती के लिए 7 साल तक सरकार से मदद मिलेगी। जिसमें किसानों को पौध से जुड़ी सामग्री, खाद-उर्वरक, कृषि दवाई और अन्य कृषि खर्च के लिए सहायता दी जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में जबरदस्त तेजी, 18500 रुपए चल रहे उच्च भाव

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 10000 14000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 7320 9880
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 400 14710
नीमच जावद अन्य 4600 4600
शाजापुर कालापीपल अन्य 1550 3550
नीमच नीमच देसी 5100 14651
होशंगाबाद पिपरिया औसत 8000 15000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 3501 18501
सिवनी सिवनी औसत 4010 14000
झाबुआ थांदला औसत 3200 4800

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

धान की फसल में बढ़ रहा है ब्राउन प्लांट हॉपर, जल्द करें बचाव

Brown plant hopper will cause heavy loss in paddy crop
  • ब्राउन प्लांट हॉपर के व्यस्क स्वरूप दरअसल पत्तीयों की मुख्य शिराओं के पास अर्ध चंद्राकार अंडे देते हैं।

  • इस कीट का निम्फ और व्यस्क भूरे से सफेद रंग का होता और पौधे के तने के आधार के पास रहता है तथा वहीं से पौधे को नुकसान पहुँचाता है।

  • प्लांट हॉपर द्वारा किया गया नुकसान पौधे में पीलेपन के रूप में नजर आता है।

  • अधिक जनसंख्या होने पर हॉपरबर्न के लक्षण नजर आते हैं, इस स्थिति में फसल से शत प्रतिशत हानि हो जाती हैं।

धान की फसल में ब्राउन प्लांट हॉपर का नियंत्रण:

  • थियानोवा (थियामेथोक्साम 25% WG)@ 40 ग्राम/एकड़ (या)

  • नोवासीटा (एसिटामिप्रिड 20% SP)@ 40 ग्राम/एकड़ (या)

  • फिपनोवा (फिप्रोनिल 5% SC)@ 600 मिली/एकड़

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अब जल्द ही वहां निम्न दबाव का क्षेत्र भी बन जाएगा। कर्नाटक के उत्तरी भागों में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सबके मिले-जुले प्रभाव से दक्षिणी प्रायद्वीप में मूसलाधार बारिश होगी। उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान तथा सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम अभी फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

फूलों की खेती पर मिलेगी 70 प्रतिशत तक की सरकारी सब्सिडी

Government subsidy of up to 70 percent will be available for flower cultivation

अगर किसान पारंपरिक खेती के साथ साथ कुछ अपारंपरिक फसलों जैसे फूलों की खेती करें तो इससे भी अच्छी खासी कमाई हो सकती है। सरकार भी इस खेती के लिए किसानों को मदद करती है। हाल हीं में बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को इस बाबत बड़ी सौगात दी है। दरअसल सरकार राज्य के किसानों को फूलों की खेती पर 70% की सब्सिडी देने जा रही है।

इस सब्सिडी योजना के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी को दोगुना करना है। इस योजना के माध्यम से किसान फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और इसकी खेती से उन्हें अच्छी खासी आमदनी भी हो पाएगी। किसानों को सब्सिडी की रकम एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के माध्यम से मिलेगी। बता दें की फूलों की खेती करने में 40000 तक की लागत आने पर इसका 70% यानी तक़रीबन 28000 रुपये तक की सब्सिडी किसानों को दी जाएगी। इसके तहत आवेदन के लिए योजना के आधिकारिक वेबसाईट पर जाएँ और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर कर सबमिट कर दें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर लोकवन 2240 2850
ग्वालियर डबरा अन्य 2470 2470
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2100 2200
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1980 2530
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 2060 2195
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2640 2965
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2200 2300
देवास खातेगांव अन्य 2288 2600
शिवपुरी खटोरा अन्य 2125 2125
राजगढ़ खिलचीपुर 147 औसत 2400 2400
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवन 2270 2394
खंडवा पंधाना लोकवन 2400 2400
रतलाम रतलाम लोकवन 2350 2750
मुरैना सबलगढ़ देशी 2375 2375
देवास सोनकच्छ अन्य 2300 2600
उज्जैन उज्जैन अन्य 2501 2686
उमरिया उमरिया अन्य 1800 2200
उज्जैन उन्हेल लोकवन 2310 2475

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में होगी भारी बारिश, 6 या 7 सितंबर से मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी

know the weather forecast,

बारिश की गतिविधियां बिहार सहित उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में शुरू हो चुकी हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी अच्छी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज बारिश और केरल में भारी बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। लक्षद्वीप के भी कई भागों में अच्छी बारिश संभव है। पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात का मौसम अभी शुष्क रहेगा। 6 या 7 सितंबर को पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों मे झमाझम बारिश के बने आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवातीय हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जल्द ही एक निम्न दवाब का क्षेत्र बनेगा और इसके प्रभाव से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और तेलंगाना में झमाझम बारिश होगी। बारिश की गतिविधियां पश्चिम बंगाल सहित बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा सहित गुजरात और राजस्थान में सूखे जैसे हालात बरकरार रहेंगे। हालांकि दिल्ली सहित हरियाणा और पंजाब के पूर्वी जिलों के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share