मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र उड़ीसा होते हुए छत्तीसगढ़ और फिर मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से इन सभी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश जारी है और यह अगले दो या तीन दिनों तक जारी रह सकती है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस निम्न दवाब के क्षेत्र का असर पूर्वी राजस्थान तक देखने को मिलेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ये कीड़ा बना देगा करोड़पति, 90% की सब्सिडी पर शुरू करें रेशमकीट पालन

silkworm rearing

आज किसान खेती के साथ साथ पोल्ट्री, डेयरी, मधुमक्खी पालन जैसे व्यवसायों के माध्यम से भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इन्हीं व्यवसायों में एक है रेशम कीट पालन का व्यवसाय। रेशम कीट का पालन कर के किसान करोड़पति भी बन सकते हैं। इस व्यसाय की इन्हीं खासियतों की वजह से सरकार भी इसको प्रोत्साहन दे रही है।

हरियाणा के पंचकूला, मोरनी, अंबाला व यमुनानगर के शिवालिक क्षेत्र में किसानों के बीच रेशम कीट पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने किसानों को 90% तक का अनुदान देने जा रही है। इस विषय पर राज्य के रेशम अधिकारी डॉक्टर दिलबाग सिंह ने कहा है कि “रेशम कीट पालने के लिए किसानों को 1 एकड़ पर 300 पौधे लगाने होते हैं। किसान अपने खेतों के चारों ओर सहसूत के पेड़ लगाकर अधिकतम 2 एकड़ के लिए पौधे रोपित कर सकते हैं। इसी प्रकार 100 डीएफएल कीट पालन करने के लिए दो यूनिट रिंग एक्सप्लेन 72000 रुपए के अनुदान राशि पा सकते हैं।

केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार द्वारा रेशम कीट पालन करने के लिए किसान महिला या पुरुष को पांच दिवसीय ट्रेनिंग व एक्स्पोजर विजिट करवाने पर 100% अनुदान राशि खर्च करने का प्रावधान रखा है। इसके लिए किसान अपने आवेदन पत्र के साथ राज्य के रेशम अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: हरदम हरियाणा न्यूज़

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।

Share

टमाटर के भाव में तेजी का दौर जारी, इस मंडी में रेट हुआ 12 हजार

Tomato mandi rates,

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे बड़वानी, भोपाल (F&V), छिंदवाड़ा (F&V), हाटपिपलिया, हरदा(F&V), इंदौर (F&V), जबलपुर (F&V), कटनी (F&V), खरगोन, मंदसौर (F&V), महू, पेटलावद, पिपरिया सनावद, उज्जैन (F&V) आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी बड़वानी टमाटर 2100 2100
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 2000 7000
राजगढ़ ब्यावरा देशी 4000 5000
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देशी 1700 2000
देवास हाटपिपलिया टमाटर 4000 6000
हरदा हरदा(F&V) हाइब्रिड 5800 5800
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 1600 4800
जबलपुर जबलपुर (F&V) देशी 2600 3000
कटनी कटनी (F&V) अन्य 2000 2500
खरगोन खरगोन देशी 1000 3000
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 6800 8210
इंदौर महू देशी 5000 8000
झाबुआ पेटलावद हाइब्रिड 10000 10000
होशंगाबाद पिपरिया देशी 2000 5000
खरगोन सनावद देशी 4000 6000
सिवनी सिवनी देशी 4000 5170
झाबुआ थांदला हाइब्रिड 10000 12000
हरदा टिमरनी टमाटर 3000 5000
उज्जैन उज्जैन (F&V) देशी 1100 3500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्यप्रदेश में पिछले 10-15 दिनों से मौसम बिलकुल शुष्क बना हुआ है हालाँकि अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। वीडियो के माध्यम से देखें आने वाले दिनों में कौन से जिले बारिश से प्रभावित होंगे।

स्रोत: धाकड़ एग्रीकल्चर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगा 48 हजार रुपए का अनुदान, खेतों को रखें आवारा पशुओं से सुरक्षित

fencing scheme by the Rajasthan government

किसान अपनी कड़ी मेहनत से फसलों को उगाते हैं पर कई बार आवारा पशुओं, नीलगाय और जंगली जानवरों के हमले से फसलों को भारी नुकसान होता है। इन नुकसान से बचने के लिए किसान को अपने खेतों की तारबंदी जरूर करवानी चाहिए हालाँकि तारबंदी करवाने में अच्छी खासी रकम लगती है इसलिए आम किसान इस बाबत सोचते हीं नहीं है। बहरहाल सरकार भी किसानों को अपने खेतों की तारबंदी के लिए मदद देती है। राजस्थान में भी तारबंदी योजना चलाई जा रही है। यह योजना राज्य भर में तारबंदी कार्यों को संचालित करने के लिए अनुदान प्रदान करती है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक, किसानों को 69 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्रदान किया जा चुका है।

बता दें की इस साल तारबंदी योजना के लिए सरकार 444.40 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने हाल हीं में दिया है। गौरतलब है की राजस्थान सरकार प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत फसल सुरक्षा मिशन चला रही है जिसके अंतर्गत तारबंदी का कार्य पूरा किया जा रहा है। इस योजना में लघु व सीमांत किसानों को 60% या अधिकतम 48 हजार रुपये, वहीं अन्य किसानों को 50% या अधिकतम 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2280
भिंड आलमपुर अन्य 2290 2350
सतना अमरपाटन अन्य 2210 2240
होशंगाबाद बाबई 147 औसत 2240 2240
छतरपुर बड़ामलहेड़ा अन्य 2125 2400
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2215 2740
धार बदनावर लोकवान 2350 2350
खरगोन बड़वाह अन्य 2480 2583
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2200 2275
बड़वानी बलवाड़ी लोकवान 2200 2200
सागर बाँदा मिल गुणवत्ता 2300 2380
रायसेन बेगमगंज अन्य 2300 2475
दतिया भांडेर WH-542 2250 2355
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2450 2700
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2270 2333
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 2251 2357
भोपाल भोपाल अन्य 2298 2389
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2395 2780
दमोह दमोह लोकवान 2105 2210
देवास देवास अन्य 1908 2400
धार धामनोद लोकवान 2543 2635
धार धार लोकवान 2272 2960
रायसेन गैरतगंज मिल गुणवत्ता 2322 2501
धार गंधवानी अन्य 2400 2615
भिंड गोहाद अन्य 2305 2375
नरसिंहपुर गोटेगांव अन्य 2300 2300
रीवा हनुमना अन्य 2200 2200
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2362 2419
जबलपुर जबलपुर मध्यम बढ़िया 2260 2452
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2200 2200
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2125 2125
दमोह जवेरा मिल गुणवत्ता 2110 2355
मुरैना कैलारस एमपी (देसी) 2288 2332
शाजापुर कालापीपल लोकवान 2080 2545
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1890 2155
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2470 2960
नरसिंहपुर करेली देशी 2301 2434
खरगोन करही अन्य 2400 2511
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2515 2590
खरगोन कसरावद स्थानीय 2535 2565
खरगोन कसरावद अन्य 2570 2630
कटनी कटनी अन्य 2290 2389
सागर केसली अन्य 2300 2320
उज्जैन खाचरौद लोकवान 2350 2465
खंडवा खंडवा लोकवान 2311 2842

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र कराएगा भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम व उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा तथा अगले कुछ दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के उत्तरी भागों में भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के कई भागों में सूखे जैसे हालात रह सकते हैं। पहाड़ों पर मध्यम बारिश होगी। दिल्ली में भी हल्की बारिश 20 तारीख के आसपास हो सकती है। दक्षिण भारत का मानसून भी कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

4600 करोड़ रूपये की इस योजना से खुलेगी किसानों की किस्मत

PM Kisan Sampada Yojana

किसानों की मदद के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन्हीं में से एक प्रमुख योजना है पीएम किसान संपदा योजना जिससे किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाती है। योजना का बजट लगभग 4,600 करोड़ रुपए तय किया गया है। इस योजना से खेत से लेकर बाजार तक के खुदरा दुकानों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा। फिलहाल सरकार ने इस योजना से किसानों को 31 मार्च 2026 तक सहयोग जारी रखने की मंजूरी दी है।

इस योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में तक़रीबन 32 परियोजनाओं को मंजूरी मिली थी। इसके अलावा इसमें 17 राज्यों में परियोजनाओं के विस्तार की भी तैयारी की जा रही है। इस योजना के लिए करीब 406 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी भी मिल गई थी।

ऐसा माना जा रहा है कि इस योजना की मदद से किसानों एवं आम नागरिकों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। पीएम किसान संपदा योजना में का लाभ उठाने के लिए आप खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।

Share

जानें किस मंडी में लहसुन भाव पहुंचा 15000 के पार, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मन्दसौर दलौदा औसत 2100 9500
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2500 2900
नीमच जावद अन्य 5000 5000
कटनी कटनी (F&V) अन्य 7000 7000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 7500 15001
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 7100 12600
झाबुआ थांदला औसत 3000 3200

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

17 अगस्त से फिर अच्छी बारिश की बनी संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अल नीनो के प्रभाव से आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश बढ़ सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को बारिश देखी गई है। चौबीस घंटों के बाद यहां का मौसम फिर शुष्क बन सकता है। 17 अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। दक्षिण भारत का मानसून लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share