किसान हर साल पा सकते हैं 10000 रुपये, दो योजनाओं का मिलेगा लाभ

Kisan Kalyan Yojana

किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” बेहद कारगर साबित हुई है। यह योजना पूरे देश के किसानों को लाभ पहुंचा रही है। अब एक राज्य की सरकार ने भी इस योजना के जैसी ही एक अन्य योजना शुरू की है जिसके माध्यम से किसानों को 6000 हजार के बजाय 10 हजार रुपये हर साल मिलेंगे।

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू किया गया है और इसका लाभ मध्य प्रदेश के किसान उठा सकते हैं। इस योजा का नाम ‘किसान कल्याण योजना’ है और इसके तहत किसानों को 4000 रुपये की अतिरिक्त रकम दी जाती है। इस तरह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6000 रूपये और किसान कल्याण योजना के 4000 रूपये को मिलाकर किसान हर साल 10 हजार रुपये प्राप्त करते हैं। किसान कल्याण योजना की रकम किसानों को दो क़िस्त में दी जाती है। बता दें की इस योजना का लाभ लाखों किसान उठा चुके हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

सालाना 5 से 8 लाख की कमाई, मछली पालन की इस तकनीक से होगा लाभ

mixed fish farming

भारत में करीब 55 से 60% जनसंख्या खेती पर निर्भर है, लेकिन लगातार अलग अलग कारणों से परंपरागत खेती में लाभ न मिलने की वजह से किसान दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे किसान जलीय कृषि अपनाते हुए मछली पालन करते हैं और ठीक ठाक कमाई कर लेते हैं। सरकार भी किसानों को नई-नई तकनीकों से मछली पालन का कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। इन्हीं तकनीकों में से एक है “मिश्रित मछली पालन” जिसे अपना कर 5 गुना ज्यादा मछलियों का उत्पादन किया जा सकता है।

इस तकनीक में एक हीं तालाब में भिन्न भिन्न प्रजातियों की मछलियां एक साथ पाली जाती है। देशी मछिलयों में कतला, मृगल, रोहू तो विदेशी मछलियों में सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प और कॉमन कार्प आदि मछलियों को एक साथ पालना फायदेमंद होता है। इस दौरान यह जरूर ध्यान रखें की तालाब में बाहरी मछलियों का प्रवेश न हो पाए और तालाब की मछलियां भी बाहर ना जा पाएं।

मिश्रित मछली पालन की तकनीक अपना कर एक तालाब से 1 साल में दो बार जबरदस्त उत्पादन लिया जा सकता है। 1 एकड़ क्षेत्र के तालाब में मछली पालन कर के किसान 16 से 20 साल तक लगातार उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। किसान को ऐसा करने से 5 से 8 लाख रुपये तक की कमाई हर साल हो सकती है।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली में जल्दी ही तेज बारिश शुरु होगी। अभी तूफान का असर राजस्थान पर बना हुआ है। राजस्थान में 3 दिनों तक भारी बारिश होगी। मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। 18 जून से मानसून दक्षिण भारत में आगे बढ़ सकता है। मानसून की प्रगति बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 20 या 21 जून तक होगी। 23 जून तक मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें गिर सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिलेंगे 40 हजार रुपये, लम्पी रोग से मरे पशुओं के पशुपालकों को मिलेगी राहत

Cattle herders of animals who died due to lumpy disease will get relief

पिछले साल लम्पी रोग से बहुत सारे पशु प्रभावित हुए और हजारों पशुओं की जान भी चली गई। इससे पशुपालकों को बड़ा नुकसान हुआ। बहरहाल अब इन पशुपालकों के लिए राजस्थान सरकार की तरफ से एक नई उम्मीद की किरण सामने आ रही है। प्रदेश के पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव, श्री विकास सीताराम भाले, ने बताया कि लम्पी रोग ने पशुपालकों की संपत्ति को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। इस आपदा के मद्देनज़र राजस्थान सरकार ने पशुपालकों की मदद के लिए एक सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के अन्तर्गत पशुपालकों को 40,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि पशुपालकों के खाते में जल्द ही भेजी जाएगी।

लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम के तहत राजस्थान सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पशुपालकों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:

पशुपालकों को इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और योजना की पात्रता के साथ साथ इसमें लगने वाले दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए। इसका लाभ लेने के लिए पशुपालकों को बैंक खाता विवरण सहित अन्य जानकारियां प्रदान करने की आवश्यकता होगी। पशुपालकों को अपने नजदीकी पशुपालन विभाग के जिला अधिकारियों से संपर्क करना होगा। पशुपालकों को विभाग के निर्देशों और दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2100 2160
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2010 2685
उज्जैन बड़नगर अन्य 2022 2470
धार बदनावर लोकवान 1980 2705
खरगोन बड़वाह अन्य 2071 2241
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2065 2125
छतरपुर बकस्वाहा मिल की गुणवत्ता 2125 2125
होशंगाबाद बानापुरा मिल की गुणवत्ता 2150 2209
बेतुल बेतुल लोकवान 1950 2290
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2132 2405
भिंड भिंड मिल की गुणवत्ता 2122 2171
सागर बीना एमपी (देसी) 2055 2500
सागर बीना शरबती 2130 2700
धार धामनोद लोकवान 2209 2422
रायसेन गैरतगंज दारा मिल गुणवत्ता 1999 2450
धार गंधवानी अन्य 2500 2500
अशोकनगर ईसागढ़ एमपी शरबती 2200 2950
अशोकनगर ईसागढ़ अन्य 1940 2155
होशंगाबाद इटारसी मिल की गुणवत्ता 2008 2164
सागर जैसीनगर मिल की गुणवत्ता 2160 2160
राजगढ़ जीरापुर अन्य 1800 2200
अलीराजपुर जोबट अन्य 2250 2250
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1960 2430
शाजापुर कालापीपल मिल की गुणवत्ता 1875 2135
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2540 2990
सागर केसली अन्य 2100 2130
उज्जैन खाचरोड लोकवान 1950 2440
शिवपुरी खनियाधाना लोकवान 2110 2120
खरगोन खरगोन अन्य 2131 2431
देवास खातेगांव अन्य 1801 2580
शिवपुरी खतौरा अन्य 2102 2256
राजगढ़ खुजनेर देशी 1900 2175
धार कुक्षी अन्य 2230 2230
विदिशा लटेरी लोकवान 2130 2255
विदिशा लटेरी मिल की गुणवत्ता 1955 2090
विदिशा लटेरी शरबती 2675 2900
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2010 2572
इंदौर महू अन्य 1976 2470
शाजापुर नलकेहड़ा अन्य 2000 2220
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवान 2095 2174
पन्ना पन्ना अन्य 2050 2150
दमोह पथरिया लोकवान एमपी नंबर 1 2000 2187
सागर राहतगढ़ अन्य 2030 2070
रायसेन रायसेन अन्य 1805 2369

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान में कई दिनों तक होती रहेगी भारी बारिश, मानसून बढ़ेगा आगे

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और फिर उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारत सहित पूरे भारत में अब दो तीन दिन में मानसून आगे बढ़ना शुरू करेगा। पूर्वोत्तर में भारी बारिश से जलभराव की आशंका है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश शुरू होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

50 हजार किसानों को मिलेगी 5-5 हजार रुपए की सब्सिडी

50 thousand farmers will get subsidy of 5-5 thousand rupees

आज हर तरफ प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है। इस कड़ी में अब राजस्थान सरकार की तरफ से भी जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के जैविक खेती अपनाने वाले किसानों को 5-5 हजार रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सरकार किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक व कीटनाशक उपलब्ध करवाएगी।

ऐसी योजना बनाई गई है की इस साल 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेतों में परिवर्तित करवाकर किसानों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 23.57 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। साथ हीं इस योजना से 50 हजार किसानों को जैविक खेती करने के लिए 5000 रुपए की सब्सिडी दी जायेगी। इस राशि के माध्यम से किसान अपने खेतों की उपज क्षमता को बढ़ाने का कार्य करेंगे।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 2650 9200
देवास हाटपिपलिया लहसुन 4000 6000
जबलपुर जबलपुर (एफ एंड वी) देसी 2000 3000
नीमच जावद अन्य 2500 10600
शाजापुर कालापीपल अन्य 2130 9085
धार कुक्षी लहसुन 3000 5000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4300 12500
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 2600 11500
नीमच नीमच देसी 4100 14975
झाबुआ पेटलावद औसत 5500 5500
होशंगाबाद पिपरिया औसत 2000 6000
सीहोर सीहोर अन्य 3500 11771

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

तूफ़ान ने मचाई तबाही, अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

अरब सागर में उठा चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय आखिरकार गुजरात के समुद्री तट से टकरा गया है। गुजरात के कच्छ क्षेत्र में तूफ़ान का लैंडफॉल हुआ, इस दौरान करीब 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज़ हवाएं चल रही थीं। गुजरात के कई इलाकों में इस वक्त तूफ़ान की वजह से जबरदस्त बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आधी रात तक इसी तरह गुजरात में बारिश जारी रहेगी। गुजरात में भारी बारिश के बाद कच्छ, जामनगर और द्वारका में तेज़ हवाएं चल रही हैं। इसके कारण बिजली के खंभे और पेड़ों के गिरने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। लिहाजा इन इलाकों में फिलहाल बिजली भी काट दी गई है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस घास की खेती पर मिल रहा है 10 हजार रुपए का अनुदान, जल्द उठाएं लाभ

A grant of Rs 10000 is being given on the cultivation of this grass

नेपियर घास एक बेहतरीन पशुचारा है और इसे हाथी घास के नाम से भी जाना जाता है। यह घास पशुओं में दूध उत्पादन को बढ़ाती है और पशुओं का स्वास्थ्य भी इससे बेहतर बना रहता है। नेपियर घास पशुओं के लिए बहुत ज्यादा पौष्टिक होती है और इससे पशुओं को पूरे साल हरा चारा मिल जाता है। इसके पोषण से पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता 50% तक बढ़ जाती है। इस घास की खूबियों को समझते हुए राजस्थान सरकार ने इसकी खेती पर अनुदान देने का निर्णय लिया है।

राजस्थान सरकार की तरफ से नेपियर घास की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 की बजट में प्रावधान रखा गया है। इसी प्रावधान के अंतर्गत अब कृषि विभाग ने राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत में दो प्रदर्शन प्रगतिशील पशुपालकों के यहां एक हेक्टेयर जमीन पर नेपियर घास लगाने जा रही है। विभाग द्वारा किसान को एक हेक्टेयर पर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार रुपए प्रति प्रदर्शन अनुदान दिया जाएगा, यह अनुदान भौतिक सत्यापन उपरान्त हीं मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को अपने आधार कार्ड के माध्यम आधिकारिक पोर्टल (राज किसान साथी पोर्टल) पर आवेदन करनी होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share