गेहूँ भाव में तेजी जारी, देखें 2 जून को देश के प्रमुख मंडियों के भाव

wheat mandi rates

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: आज का सोयाबीन भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

धान की यह उन्नत किस्में लगाएं बंपर पैदावार पाएं

👉🏻किसान भाइयों धान, खरीफ की प्रमुख फसलों में से एक फसल है, इसकी बुवाई के लिए उन्नत किस्मों का चयन कर किसान भाई उच्च उपज प्राप्त कर सकते है। आइये जानते हैं धान की उन्नत किस्मों के बारे में –

👉🏻अराइज तेज:- मध्य अवधि 125-130 दिनों में तैयार होने वाली किस्म, खाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला लंबा पतला दाना, 70% से अधिक उच्च मिलिंग प्रतिशत। 

👉🏻अराइज 6444 गोल्ड:- 12-15 प्रति पौधा कल्लों की संख्या, सीधी बुवाई के लिए उपयुक्त, फसल अवधि 135 -140 दिन, बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट के प्रति प्रतिरोधी किस्म। 

👉🏻अराइज धानी:- बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट रोग प्रतिरोधी किस्म, 140-145 दिनों में तैयार होने वाली किस्म, गैर सुगंधित, मध्यम पतला दाना, उच्च उपज संकर किस्म, व्यापक अनुकूलन क्षमता l 

👉🏻अराइज AZ 8433 DT:-  भूरा पौध फुदका (BPH) और बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट के प्रति सहिष्णु, मध्यम अवधि 130-135 दिनों में पककर तैयार होने वाली किस्म। मध्यम पतला दाना, 13-15 प्रति पौधा कल्लों की संख्या, 70% से अधिक मिलिंग l 

👉🏻पायनियर P27P31:- उच्च उपज देने वाला हाइब्रिड किस्म, बारिश की स्थिति में अत्यधिक प्रभावी, तनाव सहिष्णु, मध्यम परिपक्वता (128-132 दिन), मध्यम मोटे अनाज, प्रति वर्ग मीटर अधिक पौधों की संख्या (40-42 पौधे/वर्ग मी.)

👉🏻एडवांटा पीएसी 837:- फसल अवधि 120 -125 दिनों में तैयार होने वाली किस्म, वजनदार दाने, उच्च उपज l 

👉🏻एमपी 3030:- प्रारंभिक अवधि 120-125 दिनों में तैयार होने वाली किस्म, प्रति पौधा अधिक कल्लों की संख्या, कम पानी में आवश्यकता के साथ व्यापक अनुकूलन क्षमता।

👉🏻एमसी13:– खरीफ मौसम में फसल अवधि 115-120 दिन और रबी में 130-135 दिन, मोटा और भारी अनाज, उच्च उपज फसल रोटेशन के लिए उपयुक्त l 

👉🏻पीबी 1121:- यह भारत के बासमती उत्पादक क्षेत्रों में 140-145 दिनों में पक जाती है। इसकी उपज क्षमता 5.5 टन प्रति हेक्टेयर तक है।

👉🏻पूसा बासमती -1:-  एक अर्ध-बौना पौधा है जिसमें क्षार सामग्री, अनाज बढ़ाव और समृद्ध सुगंध सहित पारंपरिक बासमती की लगभग सभी विशेषताएं शामिल हैं। इसका परिपक्वता समय – आम तौर पर लगभग 125 से 135 दिन एवं औसत उपज- 45 क्विंटल / हेक्टेयर रहती है l बिना पकाए अनाज का आकार- 7.2 मिमी और पकाने के बाद 13.91 मिमी रहता है l

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मॉनसून धीरे धीरे हो रहा है सक्रिय, अब कई क्षेत्रों में बढ़ेगी बारिश

know the weather forecast,

मानसून ने दो दिन पहले है दस्तक दे दी है और अब यह धीरे-धीरे सक्रिय होने की कगार पर है। केरल तथा उसके आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ग्रामोफ़ोन से मंगाएं सारे कृषि सामान, जीतें बाइक टीवी फ्रिज मोबाइल का इनाम

Great Gramophone Dhamaka

इस खरीफ सीजन ग्रामोफ़ोन किसान भाइयों के लिए लेकर आया है “ग्रेट ग्रामोफ़ोन धमाका” का शानदार ऑफर। इस ऑफर में आप 2500 रूपये की खरीदी कर के लकी ड्रॉ का हिस्सा बन सकते हैं और बाइक, टीवी, फ्रिज, मोबाइल और मिक्सर जैसे शानदार उपहार जीत सकते हैं। 

वैसे भी किसान भाई अपनी खेती किसानी के लिए बाजार से कृषि प्रोडक्ट्स की खरीदी तो करते ही हैं, अगर यही खरीदी किसान ग्रामोफ़ोन ऐप से करेंगे तो उन्हें सभी टॉप ब्रांड के 100% ऑरिजनल प्रोडक्ट सही दाम पर फ्री होम डिलीवरी के साथ मिलेंगे। इसके अलावा अगर किसान का नाम लकी ड्रॉ में आ जाए तो वे बाइक, टीवी, फ्रिज, मोबाइल और मिक्सर भी जीत सकते हैं। 

यह ऑफर मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों के लिए लागू है। सभी क्षेत्रों में मिला कर कुल 4 बाइक, 8 एलईडी टीवी, 12 फ्रिज, 20 मोबाइल और 32 मिक्सर किसान भाई जीत सकते हैं। निमाड़ क्षेत्र में ऑफर की शुरुआत 12 मई से हो गई है वहीँ 1 जून से बाकी के सभी क्षेत्रों में इस ऑफर की शुरुआत कर दी गई है और यह सीमित समय के लिए लागू है।  

तो देर ना करें और आज ही ग्रामोफ़ोन ऐप के बाजार सेक्शन में जाएँ और “ग्रेट ग्रामोफ़ोन धमाका” में भाग लेते हुए 2500 रूपये के कृषि उत्पादों की खरीदी जरूर करें और लकी ड्रॉ में शामिल होकर आकर्षक इनाम जीतें।

नियम व शर्तें

यह ऑफर निमाड़ (खंडवा खरगोन बड़वानी) क्षेत्र में 12 मई से शुरू होकर सीमित समय के लिए लागू है।

यह ऑफर निमाड़ के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में 1 जून से शुरू होकर सीमित समय के लिए लागू है।

इस ऑफर के अंतर्गत आप 2500 रूपए से अधिक की खरीदी करने पर कई आकर्षक ईनाम जीत सकते हैं।

इस ऑफर के अंतर्गत आप कोई भी कृषि उत्पाद खरीद सकते हैं।

विजेताओं की घोषणा ग्रामोफ़ोन द्वारा ऑफर की समाप्ति पर की जाएगी।

यह ऑफर कंपनी की पॉलिसी एवं स्वेच्छा पर निर्भर है।

किसी भी तरह की समस्या आने पर अंतिम निर्णय कंपनी का ही होगा।

ग्रामोफ़ोन नोटिस या सूचना के बिना किसी भी समय इस के किसी भी नियम और शर्तों को समाप्त कर सकता है या बदल सकता है।

ऑफर में दिए जाने वाले उपहार पोस्टर में दिखाए गए उपहारों की फोटोज से अलग हो सकते हैं।

विजेता को बाइक शोरूम मूल्य पर उपलब्ध होगी, रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस चार्ज विजेता किसान द्वारा वहन किया जायेगा।

ऑर्डर कैंसल होने की स्थिति में कोई भी उपहार नहीं दिए जाएंगे।

कंपनी बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय ऑफर को वापस लेने का अधिकार रखती है।

Share

इस राज्य में होगी किसान मित्र-किसान दीदी नियुक्ति, 5200 गांव को मिलेगा लाभ

कृषि के लिए प्राकृतिक खेती को हमेशा से बेहतर माना गया है। इस पद्धति से भूमि का प्राकृतिक स्वरूप बना रहता है। इसके साथ ही फसल की गुणवत्ता भी बढ़ती है। इसके महत्व को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस पद्धति को अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें। 

इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक खास घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के हर गांव में एक किसान मित्र और एक किसान दीदी की नियुक्ति की जाएगी। जो सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इनसे मदद लेकर किसान भाई प्राकृतिक खेती के जरिए काफी मुनाफा कमा सकेंगे। इसके अलावा सरकार प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को सब्सिडी देने का भी प्रयास कर रही है।

सरकार की इस योजना के चलते राज्य के करीब 5200 गांवो को लाभ मिलेगा। बता दें कि जो किसान मित्र और किसान दीदी होगी, उनको सरकार द्वारा ट्रेंड किया जाएगा। इस ट्रेनिंग के बाद उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इस तरह गांव के लोगों को रोजगार के लिए अवसर प्राप्त होगा। बहरहाल यह योजना साल 2022 के जून माह में शुरू होगी।

स्त्रोत: भोपाल समाचार

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

सरकार की यह योजना बेटियों को दिलाएगी उनकी शिक्षा का अधिकार

देश की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत सरकार ने कन्याओं के लिए ‘शिक्षा प्रवेश उत्सव योजना’ की शुरूआत की है। इस योजना की मदद से स्कूल ना जाने वाली लड़कियों को शिक्षा प्रणाली में वापस लाया जाएगा।

दरअसल आर्थिक तंगी के चलते कई बार बेटियां अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं। शिक्षा प्रवेश उत्सव योजना के अंतर्गत देश के सभी राज्यों में 14 से 18 साल की लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां स्कूल जाकर शिक्षा प्राप्त कर सकें। 

इस योजना के माध्यम से 4 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। जहां इस योजना के तहत एक कार्यक्रम तैयार किया गया है, जो राज्य के जिला और ब्लॉक स्तरों पर आंगनबाड़ी द्वारा शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाएगा। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों को उनकी शिक्षा का अधिकार दिलाना है।

स्रोत: कम्प्यूटर ज्ञान

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

देश के प्रमुख मंडियों में 1 जून को क्या रहे लहसुन के भाव?

Indore garlic Mandi bhaw

लहसुन भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है लहसुन का भाव !

स्रोत: ऑल इनफार्मेशन

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गेहूँ भाव में तेजी जारी, देखें 1 जून को देश के प्रमुख मंडियों के भाव

wheat rates increasing

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: आज का सोयाबीन भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

जानिए, धान की सीधी बुवाई (जीरो टिलेज) के फायदे

👉🏻धान की सीधी बुवाई उचित नमी पर यथासंभव खेत की कम जुताई करके व बिना जोते हुए खेतों में आवश्यकतानुसार नॉनसिलेक्टिव खरपतवारनाशी के प्रयोग द्वारा जीरो टिल मशीन से की जाती है।

👉🏻धान की बुवाई मानसून आने के पूर्व 15-20 जून तक अवश्य कर लेना चाहिए, ताकि बाद में अधिक नमी या जल भराव से पौधे प्रभावित न हो।

👉🏻इसके लिए सर्वप्रथम, खेत में हल्का पानी देकर उचित नमी होने पर आवश्यकतानुसार हल्की जुताई करें या बिना जोते जीरो टिल मशीन से बुवाई करनी चाहिए।

👉🏻इसकी मदद से धान की नर्सरी उगाने में होने वाला खर्च बच जाता है। इस विधि में जीरो टिल मशीन द्वारा 10-15 किग्रा. बीज प्रति एकड़ बुवाई के लिए पर्याप्त होता है।

👉🏻इस तरह से धान की बुवाई करने के पूर्व खरपतवारनाशी का उपयोग कर लेना चाहिएl

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

आधे से ज्यादा हिंदुस्तान में होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मॉनसून दक्षिण भारत में पहुंच चुका है परंतु कमजोर बना हुआ है। अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल देश के कई राज्यों में प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी भारत मध्य भारत तथा दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत सहित लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हल्की बारिश तथा उत्तर भारत में मेघ गर्जना की संभावना है। राजस्थान गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share