ओमेगा 3 से भरपूर अलसी से मिलते हैं फायदे

linseeds provide healthy benefits
  • अलसी या तीसी समसीतोष्ण प्रदेशों का पौधा है।

  • रेशेदार फसलों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसके रेशे से मोटे कपड़े, डोरी, रस्सी और टाट बनाए जाते हैं।

  • इसके बीजों से तेल निकाला जाता है और तेल का प्रयोग वार्निश, रंग, साबुन, रोगन, पेंट तैयार करने में किया जाता है।

  • अलसी में ‘ओमेगा-3’ पाया जाता है जिस के उपयोग से हृदय को रक्त पहुंचाने वाली वाहिनी सिकुड़ती नहीं है।

  • अलसी रक्त के कोलेस्ट्रॉल को 9 से 18 प्रतिशत कम करती है। इससे गठिया की समस्या से भी आराम मिलता है।

  • इससे ‘ट्राईग्लिसराइड’ का प्रमाण कम होता है साथ ही इसके सेवन से कर्करोग नहीं होता है।

स्मार्ट खेती व घरेलू नुस्खों से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में तापमान 43-44 डिग्री को पार कर सकता है

Weather Update Hot

मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे इलाके में मौसम शुष्क ही बने रहेंगे। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों और विदर्भ में तापमान अभी भी 41-42 डिग्री तक है और अगले 2-3 दिनों में 43-44 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। इन इलाकों में अब तापमान काफी बढ़ेंगे और हिटवेव जैसी स्थिति रहेगी।

स्त्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

रोगों से बचाने के साथ साथ पौधों को पोटेशियम से मिलते हैं कई और लाभ

Potassium contributes to plant nutrition
  • पोटेशियम पत्तियों में शर्करा और स्टार्च के निर्माण में सहायता करता है।

  • यह दोनों के आकार तथा भार को बढ़ाता है साथ ही नाइट्रोजन की दक्षता को भी बढ़ाता है।

  • पोटेशियम कोशिका पारगम्यता में सहायक होता है कार्बोहाइड्रेट के स्थानांतरण में सहायता करता है।

  • पोटेशियम पौधों में रोगों के प्रति प्रतिरोधिता को बढ़ाता है और प्रोटीन संक्ष्लेषण को बढ़ाता है।

  • पौधे की सम्पूर्ण जल व्यवस्था को नियंत्रित करने में भी पोटेशियम सहायक होता है।

  • इसके अलावा यह पौधों के तने को कठोरता प्रदान करता है और गिरने से बचाता है।

आधुनिक और स्मार्ट खेती से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

फसलों में फास्फोरस की कमी के सामान्य लक्षण को पहचानें

What are the common symptoms of phosphorus deficiency
  • फास्फोरस की कमी से पौधों की पत्तियों का रंग बैंगनी या गहरा हो जाता है।

  • पुरानी पत्तियां शुरुआत में पीली और बाद में लाल-भूरी पड़ हो जाती हैं।

  • पत्तियों के सिरे सूखने लगते हैं और पौधों की वृद्धि लगातार कम होने लग जाती है।

  • इसकी वजह से पौधे बौने, कमजोर एवं कम पत्तियों वाले हो जाते हैं और जड़ों का फैलाव भी कम होता है।

  • इससे पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

  • दलहनी फसलों में जीवाणुओं द्वारा नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कम होता है।

आधुनिक और स्मार्ट खेती से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

लॉकडाउन में गरीबों को निशुल्क दिया जाएगा 3 महीने का राशन

3 months ration will be given free to the poor in lock down

कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में पूरा देश आ गया है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार कई जिलों में लॉक डाउन और कर्फ्यू लगा रही है। लॉकडाउन और कर्फ्यू की वजह से गरीबों को परेशानी ना हो इसके लिए उन्हें 3 माह का राशन निशुल्क दिए जाने का ऐलान सरकार की तरफ से किया गया है।

इसके अलावा सरकार प्रदेश के 2 करोड़ परिवारों को काढ़ा बांटने की भी तैयारी में है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शि‍वराज स‍िंंह चौहान ने अपने निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ज़िलों के कलेक्टरों के साथ बैठक की और ये बातें कही।

इस दौरान सीएम ने सभी कलेक्टरों को कहा की “प्रदेश में गरीबों को 3 माह का राशन निशुल्क दिया जाएगा तथा 2 करोड़ परिवारों को काढ़ा बांटा जाएगा।” इसके साथ ही उन्होंने कहा क‍ि “लोग 30 अप्रैल तक अनावश्यक न निकलें, बहुत आवश्यकता होने पर बाहर निकलें।”

स्रोत: नई दुनिया

Share

यह योजना आपकी बेटियों का भविष्य सुरक्षित कर देगा

Sukanya Samriddhi Yojana

बेटियों की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए ज्यादातर परिवार चिंतित रहते हैं। सरकार ने इसी फ़िक्र को दूर करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत हर रोज 35 रुपये जमा कर के 5 लाख रूपये तक की बड़ी रकम प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें की इस योजना के अंतर्गत 14 साल तक पैसा निवेश करना होता है। आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर 10 साल से कम उम्र की बेटियों के अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह अकाउंट बेटियों के कानूनी अभिभावक खुलवा सकते हैं। स्कीम पूरी होने पर पूरा फंड उस लड़की को मिलेगा, जिसके नाम पर ये खाता खुलवाया गया हो।

बता दें की इस योजना में खाता खुलने के दिन से 14 साल पूरा होने तक निवेश करना होता है। लेकिन यह खाता 21 साल पूरा होने पर मेच्योर होता है। खाते के 14 साल पूरा होने के बाद से 21 साल तक खाते में उस समय के तय ब्याज दर के हिसाब से पैसा जुड़ता रहेगा।

स्रोत: लाइव हिंदुस्तान

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

घर खरीदने के लिए सरकार देती है सब्सिडी, जानें योजना की पूरी जानकारी

Pradhan Mantri Aawas Yojana

केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आप सरकारी सब्सिडी पर अपना घर खरीद सकते हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य है कि साल 2022 तक देश के सभी ग्रामीण इलाकों के लोगों के पास अपना पक्का मकान हो। 

इस योजना से अब तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत आपको सब्सिडी मिलने में करीब 3 महीने का समय लग सकता है। इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए योजना के आधिकारिक वेबसाइट http://pmaymis.gov.in/ पर जाएँ। 

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

बैटरी पंप की मदद से फसलों में जल छिड़काव करने से मिलेंगे कई लाभ

Importance of water spraying by a battery-based pump
  • आजकल किसान अपनी खेती को आधुनिक बनाने के लिए बहुत से यंत्रों का उपयोग करते हैं।

  • इनमें बैटरी आधारित जल छिड़काव यंत्र भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

  • यह एक प्रकार का छिड़काव यंत्र ही है जिसका उपयोग कीटनाशक छिड़काव में भी किया जा सकता है।

  • इसके उपयोग ऐसे किसानों के लिए लाभकारी है जिनके पास पानी की कमी होती है क्योंकि इससे पानी बर्बाद नहीं होता है।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उपर्युक्त बताये गए बैटरी पंप की खरीदी के लिए एप के बाजार विकल्प पर जाएँ।

Share

मिर्च की इन उन्नत किस्म के बीजों का करें चयन, मिलेगा बंपर उत्पादन

Advanced varieties of chilies and their properties

एडवांटा AK-47: इस किस्म में पौधा आधा सीधा होता है, पहली फल परिपक्वता 60-65 दिनों में होती है, फल का रंग गहरा लाल एवं गहरा हरा होता है, लंबाई 6-8 सेंटीमीटर एवं मोटाई 1.1-1.2 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है, इसके फल को गिला एवं सुखाकर दोनों प्रकार से बेचा जा सकता है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रतिरोधी होती है।

BASF आर्मर: इस किस्म में पौधा आधा सीधा व मजबूत होता है। इसकी पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में होती है, फल का सतह भाग अर्द्ध झुर्रीदार होते हैं, ताज़े हरे फल की तुड़ाई 8-10 दिनों के अंतराल से होती रहती है एवं फल की मोटाई लंबाई 9X1 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है, यह लाल सुर्ख करके बेची जाती है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रतिरोधी होती है।

दिव्या शक्ति (शक्ति-51): इस किस्म में पौधा मजबूत और अधिक शाखाओं वाला होता है। इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 42-50 दिनों में हो जाती है, फल का रंग गहरा हरा होता है, लंबाई 6-8 सेंटीमीटर व मोटाई 0.7-0.8 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन अधिक होता है, यह अत्यधिक गर्म और गहरे लाल रंग की होती है। इसके फल सूखने पर इसे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए 100% प्रतिरोधी होती है।

हु वाज सानिया 03: इस किस्म में पौधा सीधा एवं पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में हो जाती है। इसके परिपक्व फल लाल एवं अपरिपक्व फल पीले-हरे होते हैं। फल की लम्बाई 15-17 सेंटीमीटर एवं मोटाई 0.3 MM होती है। इस किस्म में तीखापन अधिक होता है और यह किस्म सुखाने के लिए उपयुक्त होती है।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उपर्युक्त बताये गए बीजों की खरीदी के लिए एप के बाजार विकल्प पर जाएँ।

Share

अब गेहूँ की कटाई होगी आसान, ब्रश कटर से घंटों की कटाई करें मिनटों में

With Neptune Brush Cutter now wheat harvesting will be easier

रबी मौसम की मुख्य फसल गेहूँ की कटाई का समय आ गया है। आम तौर पर ज्यादातर किसान पारम्परिक तरीके से गेहूँ की कटाई करते हैं। इसमें बहुत अधिक मेहनत लगती है साथ ही काफी समय भी लगता है। अपनी मेहनत और समय को बचाने के लिए आप इस बार गेहूँ की कटाई के लिए नेपच्यून ब्रश कटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ब्रश कटर की मदद से आप आसानी से और कम समय में गेहूँ की कटाई कर पाएंगे। यह ब्रश कटर 4 स्ट्रोक एवं 2 स्ट्रोक के इंजन विकल्प में ग्रामोफ़ोन पर उपलब्ध है। इसमें अलग अलग प्रकार के कटिंग ब्लेड भी उपलब्ध है जिससे आप गेहूँ के अलावा अन्य फसलों व खेतों के अनचाहे घास, खरपतवार व झाड़ियों की भी सफाई आसानी से कर सकते हैं।

Share