मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर बना हुआ है, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तामपान लगातार बढ़ रहा है। इसमें दक्षिणी मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदर्भ मराठवाड़ा और तेलंगना के कुछ भागों में तापमान काफी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है। इसके साथ ही इन सभी राज्यों में तापमान शुष्क बना रहेगा और तेज धूप निकलेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

Share

भिंडी की फसल में सरकोस्पोरा पत्ती धब्बा रोग का प्रबंधन कैसे करें

How to manage cercospora leaf spot disease in okra crop
  • इस रोग के शुरूआती लक्षण निचली पत्तियों पर दिखाई देते हैं और पत्तियों का रंग भूरा हो जाता है।
  • इस रोग के कारण पत्तियां बेलनाकार हो कर गिर जाती हैं।
  • इस रोग के निवारण के लिए थायोफिनेट मिथाइल 70% W/W @ 500 ग्राम/एकड़ या क्लोरोथालोनिल 75% WP @ 400 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।
  • जैविक उपचार के रूप में स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।
Share

मध्य प्रदेश बजट 2021-22 हुआ पेश, जानें किसानों के लिए क्या रहा खास

Madhya Pradesh budget 2021-22

वित वर्ष 2021-22 का बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार 2 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश कर दिया। इसमें कृषि तथा इससे सम्बंधित अन्य क्षेत्रों के लिए 35 हजार 353 करोड़ रुपये की रकम निर्धारित की गई है। 

कृषि क्षेत्र हेतु बजट में क्या रहा ख़ास? 

  • अनाज खरीदी हेतु मुख्यमंत्री फसल उपार्जन सहायता योजना शुरू करने की हुई घोषणा। 
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वार्षिक तौर पर किसानों को 4 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • ब्याज मुक्त फसल ऋण के प्रावधान की घोषणा।
  • उथले तथा मध्यम गड्ढों वाली करीब 75 हजार हेक्टेयर जमीन के विकास के लिए प्रोजेक्ट शुरू होगा। 
  • फलदार वृक्षों तथा औषधीय पौधों को बढ़ावा दिया जाएगा। 
  • प्रमाणित बीज की पैकिंग पर अब होलोग्राम लगाने की अनिवार्यता होगी।
  • “एक जिला एक उत्पाद” अभियान के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा दिया जायेगा।

स्रोत: किसान समाधान

Share

भिंडी की फसल में बुआई के 15 दिनों में जरूर करें फसल प्रबंधन

crop management in 15 days of sowing in okra crop

भिंडी की फसल में बुआई के 15 दिनों में फसल प्रबधन करने से फसल की बढ़वार बहुत अच्छी होती है।

इस दौरान फसल प्रबंधन दो प्रकार से किया जाता है

जमीन से फसल प्रबधन: यूरिया @ 50 किलो + सल्फर @ 5 किलो + ज़िंक सल्फेट@ 5 किलो + सूक्ष्मपोषक तत्व@ 10 किलो की दर से उपयोग करें।

छिड़काव प्रबंधन: थियामेंथोक्साम 25% WG @ 100 ग्राम/एकड़ + थायोफिनेट मिथाइल 70% W/W @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से कीट प्रबंधन एवं रोग प्रबंधन के लिए उपयोग करें।

Share

ग्रामोफ़ोन एप बना कृषि मित्र तो किसान को मूंग की फसल से हुआ 300% अधिक मुनाफ़ा

Harishankar Meena

ग्रामोफ़ोन एप की मदद से किसान अब स्मार्ट खेती कर रहे हैं और ज़बरदस्त लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में से एक हैं हरदा जिले के हरिशंकर मीणा जी जिन्हें मूंग की खेती के दौरान ग्रामोफ़ोन एप से हर कदम पर मदद मिली। जैविक उत्पादों के मेल से बनी मूंग समृद्धि किट और अन्य कृषि उत्पाद की होम डिलीवरी हो या फिर फसल चक्र के दौरान कीट और रोगों की रोकथाम सम्बन्धी जानकारी। हर मौके पर उन्हें ग्रामोफ़ोन एप से मदद मिली।

आखिरकार इसी मदद का नतीजा फसल से प्राप्त उपज में भी दिखा। पिछले साल की तुलना में इस साल उपज में 22% की वृद्धि हुई। इसके साथ ही हरिशंकर जी की खेती की लागत में भी करीब 13% तक घट गई। अगर बात कुल मुनाफ़े की करें तो पिछले साल के 40000 रूपये की तुलना में इस साल हरिशंकर को 160000 रुपये का मुनाफ़ा हुआ। इन आंकड़ों से आप खुद समझ सकते हैं की कैसे ग्रामोफ़ोन एप किसानों की जिंदगी और कृषि की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।

Share

3 मार्च को क्या रहे इंदौर मंडी में फसलों के भाव?

Mandi Bhaw

 

फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
डॉलर चना 4000 7925
गेहूँ 1300 2062
चना मौसमी 4300 5450
सोयाबीन 2200 5170
मक्का 1269 1348
मसूर 5060 5060
मूंग 3600 3600
उड़द 4000 4000
तुअर 5600 5805
धनिया 7500 7500
मिर्ची 5000 15890
सरसों 4575 4910
प्याज के भाव
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर 2400 2700
एवरेज 1800 2200
गोलटा 1700 2100
गोलटी 900 1500
छाटन 400 800
लहसन के भाव
( आवक – 25000+ कट्टे ) 4000 – 6000 ₹
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर ऊटी 5000 5700
देशी मोटा 3500 4500
लड्डू देशी 2500 3500
मीडियम 1500 2500
बारीक 800 1300
हल्की 800 2000
नया आलू
( आवक – 22000 + कट्टे )
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
चिप्स 800 950
ज्योति 850 1000
गुल्ला 600 700
छर्री 200 300
छाटन 600 800
सब्जियों के भाव
फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
भिन्डी 1500 3500
बैंगन 400 800
पत्ता गोभी 200 400
फूलगोभी 400 1200
अदरक 600 1600
प्याज 600 3000
पपीता 600 1800
आलू 200 1100
कद्दू 400 800
पालक 400 800
टमाटर 400 1000
Share

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान 38-39 डिग्री बना हुआ है, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में तामपान लगातार बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में तापमान 38-39 डिग्री तक पहुँच गया है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर से उत्तराखंड तक आने वाले दो दिनों में तेज बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना बन रही है। साथ ही दिल्ली के साथ उत्तर भारत में रात के समय ठंड रहेगी पर दिन के समय तेज धूप निकलेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

Share

भिंडी की 3 से 5 दिनों की फसल अवस्था में खरपतवार प्रबंधन

Weed management in okra
  • भिंडी की फसल में बुआई के 3 से 5 दिनों में खरपतवार प्रबंधन करना बहुत आवश्यक होता है।
  • इस अवस्था में खरपतवार उगने पर भिंडी की फसल में विकास बहुत अधिक प्रभावित होती है।
  • इसके लिए खरपतवार नियंत्रण के लिए पेंडीमेथलिन 38.7% CS @ 700 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
  • इस बात का ध्यान रखें की खरपतवारनाशी की उचित मात्रा का ही उपयोग करें।
Share

भिंडी की फसल में थ्रिप्स के कारण हो सकती है भारी क्षति

Loss due to thrips in okra crop
  • थ्रिप्स एक रस चुसक कीट है जो अपने नुकीले मुखपत्र से पत्तियों का रस चूसने का कार्य करता है।
  • प्रभावित पौधें की पत्तियां सूखी एवं मुरझाई हुई दिखाई देती हैं या फिर विकृत हो जाती हैं और ऊपर की ओर कर्ल (मुड़ जाना) हो जाती हैं।
  • थ्रिप्स के नियंत्रण के लिए रसायनों की अदला बदली करके ही उपयोग करना चाहिए।
  • थ्रिप्स के प्रकोप के निवारण के लिए फिप्रोनिल 5% SC @ 400 मिली/एकड़ या लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 4.9% CS @ 200 मिली/एकड़ या फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG @ 40 ग्राम/एकड़ या थियामेंथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 9.5% ZC @ 80 मिली/एकड़ या स्पिनोसेड 45% SC @ 75 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
  • जैविक उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
Share

इंदौर की मंडी में 2 मार्च को क्या रहा अलग अलग फसलों का भाव?

Mandi Bhaw

 

फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
डॉलर चना 4200 7430
गेहु 2029
चना मौसमी 3010 5655
सोयाबीन 2010 5185
मक्का 1150 1371
मसूर 4650 4975
उड़द 2760 4850
बटला 3000 4600
मिर्ची 5500 13910
सरसों 5505 5505
प्याज के भाव
नई लाल प्याज (आवक 32000 कट्टे ) 1500 – 2700 ₹
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर 2200 2600
एवरेज 1600 2100
गोलटा 1600 2000
गोलटी 900 1500
छाटन 400 800
लहसन के भाव
( आवक – 25000 + कट्टे ) 4000 – 6500 ₹
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर ऊटी 5500 6200
देशी मोटा 4000 5000
लड्डू देशी 3200 4000
मीडियम 2000 3000
बारीक 800 1500
हल्की 800 2000
नया आलू
( आवक – 22000 + कट्टे )
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
चिप्स 800 1000
ज्योति 900 1000
गुल्ला 600 750
छर्री 200 350
छाटन 600 900
Share