Management of Yellow Rust disease in Wheat

  • यह रोग फफूंद से होता है|
  • यह फफूंद नारंगी-पीले रंग के बीजाणु के द्वारा रोगी खेत से स्वस्थ खेत में फैलता है|
  • यह पत्तों की नसों की लंबाई के साथ पट्टियों में विकसित होकर छोटे-छोटे, बारीक़ धब्बे विकसित कर देता है|
  • धीरे-धीरे यह पत्तियों की दोनों सतह पर फ़ैल जाता है|
  • इस पर बने हुए पॉवडरी धब्बे 10-14 दिनों में फूट जाते है
  • यह रोग अधिक ठण्ड और नम जलवायु लगभग 10-15°से.ग्रे. तापमान पर फैलता है|

नियंत्रण-

  • कंडुआ रोग के नियंत्रण के लिए फसल चक्र अपनाना चाहिए|
  • रोग प्रति-रोधी किस्मों की बुवाई करें |
  • बीज या उर्वरक उपचार बुवाई के चार सप्ताह तक कण्डुआ को नियंत्रित कर सकता है और उसके बाद इसे दबा सकते है।
  • एक ही सक्रिय घटक वाले कवकनाशी का बार-बार उपयोग नहीं करें।
  • कासुगामीसिन 5%+कॉपर ऑक्सीक्लोरिड 45% डब्लू.पी. 320 ग्राम/एकड़ या प्रोपिकोनाज़ोल 25% ई.सी.240 मिली /एकड़ का छिड़काव करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Sowing time suitable for snake gourd

  • बालम ककड़ी की बुवाई का सही समय जनवरी-फरवरी माह होता है|
  • इसके लिए गर्म-नम वातावरणीय दशा उत्तम होती है|
  • इसकी वृद्धि के लिए 25-38°सें.ग्रे तापक्रम उचित होता है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of fall armyworm in Maize

हानि:-

  • ये कीट सामान्यतया पत्तिया खाते है पर अधिक प्रकोप होने पर ये मक्के के फल को भी खाते है |
  • क्षतिग्रस्त पौधे की उपरी पत्तिया कटी फटी होती है, तथा डंठल आदि के पास नमी युक्त बुरादा पाया जाता है |
  • यह भुट्टे के ऊपरी भाग से खाना शुरू करते हैं

नियंत्रण :-

  • लाईट ट्रेप लगाए |
  • 5 प्रति एकड़ मादा की खुशबु वाले फेरोमोन ट्रेप सेट लगाए |
  • ईल्ली दिखाई देने पर निम्न में से किसी एक कीटनाशक का स्प्रे करें|
  • एमामेक्टीन बेंजोएट 5% SG @ 100 ग्राम प्रति एकड़
  • फिप्रोनिल 5% SC @ 400 मिली प्रति एकड़
  • क्लोरोपाइरीफॉस 50% EC @ 400 मिली प्रति एकड़

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Sowing time Suitable of Tomato Cultivation-

  • टमाटर खरीफ, रबी एवं जायद तीनो ही मौसम में उगाया जा सकता है|
  • रबी के मौसम में पाला पड़ने की दिक्कत होने के कारण इसकी उपज कम होती हैं|
  • खरीफ के मौसम में फसल लेने के लिए इसकी चोपाई जुलाई माह में की जाती है|
  • रबी के मौसम में फसल लेने के लिए इसकी चोपाई जुलाई माह में की जाती है|
  • जायद में फसल लेने के लिए फरवरी माह में चोपाई की जाती है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Irrigation management in watermelon

  • तरबूज अधिक पानी चाहने वाली फसल है लेकिन पानी का भराव इस फसल के लिए हानिकारक होता है|
  • तरबूज की खेती खासकर गर्म मौसम में होती हैं इसलिए इसमें सिंचाई का अंतराल बहुत महत्तवपूर्ण होता हैं|
  • तरबूज में 3-5 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करना चाहिए|
  • फूल आने के पहले, फूल आने के समय एवं फल की वृद्धि के समय पानी की कमी से उत्पादन में बहुत कमी आ जाती है|
  • फल पकने के समय सिंचाई रोक देना चाहिए ऐसा करने से फल की गुणवत्ता बढ़ती है और साथ ही फल फटने की समस्या भी नहीं आती है|
  • लगातार पानी देने से फसल में बिमारियों (सफ़ेद चूर्णी रोग, फल गलन इत्यादि) के प्रकोप भी बढ़ने लगता है| इसके नियंत्रण के लिए समय-समय पर फफूँदनाशक का स्प्रे कर सकते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

How to flower promotion in chickpea

  • नीचे दिए गए कुछ उत्पादों के द्वारा चने की फसल में फूलों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है|
  • होमोब्रासिनोलॉइड 0.04% डब्लू/डब्लू 100-120 एम.एल./एकड़ का स्प्रे करें|
  • समुद्री शैवाल का सत 180-200 ग्राम/एकड़ का उपयोग करें|
  • सूक्ष्म पोषक तत्त्व 200 ग्राम/एकड़ का स्प्रे करें ख़ास तोर पर बोरोन |
  • 2 ग्राम/एकड़ जिब्रेलिक एसिड का स्प्रे भी कर सकते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Seed rate of watermelon

तरबूज की बीज दर उसको लगाने के तरीके और किस्म पर निर्भर करती हैं|

  • उन्नत एवं रिसर्च किस्में:- 1.5 -2 किलो/ एकड़ |
  • हाईब्रिड किस्में:- 300-500 ग्राम/ एकड़

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Seed treatment of Muskmelon

खरबूज में बीज उपचार:-

  • खरबूज बुवाई से लेकर कटाई तक विभिन्न बिमारियों से ग्रसित रहता है जिस कारण इसका उत्पादन कम हो जाता है|
  • खरबूज के इन रोगो के नियंत्रण के लिए एवं इसके प्रकोप को कम करने के लिए बीज उपचार एक महत्वपूर्ण काम है|
  • बीज को कार्बेन्डाजिम 50% WP 2 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करना चाहिए|
  • या फिर कार्बोक्सिन 37.5% + थायरम 37. 5 % ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करना चाहिए|
  • वायरस के कारण आने वाले रोग को रोकने के लिए इमिडाक्लोप्रिड 600 एफ.एस (48%) 1 एम.एल./किलोग्राम बीज से उपचारित करें|
  • रसायन से बीज उपचारित करने के उपरांत बीज को ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 4 ग्राम/कि.ग्रा. बीज की दर से उपचारित कर सकते है|
  • एक केमिकल के बाद दूसरे केमिकल से उपचार करने के मध्य 20-30 मिनिट का अंतराल रखना चाहिए|
  • बीज को उपचार करने के बाद इसे लगभग 30 मिनिट तक छाँव वाले स्थान पर सुखाना चाहिए|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Sowing Time suitable for Watermelon

तरबूज की बुवाई का समय:-

  • तरबूजे की बुवाई का समय नवम्बर से मार्च तक है।
  • नवम्बर-दिसम्बर की बुवाई के बाद पौधों को पाले से बचाना चाहिए तथा अधिकतर बुवाई जनवरी-मार्च तक की जाती है।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मार्च-अप्रैल के महीनों में बोया जाता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Management of Black Scurf Disease of Potato

आलू में काला चित्ती रोग का प्रबंधन:-

  • इस रोग के कारण आलू की त्वचा पर काली सतह बन जाती है|
  • कन्दो का राइजोकटोनिया से संक्रमित मिट्टी के संपर्क मे आने से यह रोग फैलता है|
  • इस रोग के लक्षण पौधों के ऊपरी एवं निचले दोनों भागो में देख सकते है|
  • इस रोग के कारण पौधे के ऊपरी भाग में हरापन कम होने लगता है एवं पत्तियाँ बैंगनी रंग की दिखाई देती है|
  • पौधों के निचले भागों जैसे -जड, कन्द इत्यादि मे धब्बे बनने लग जाते है|
  • कन्द मे रोग आने के कारण इसकी गुणवत्ता के साथ-साथ इसका बाजार भाव भी कम हो जाता है|

प्रबंधन:-

  • फसल को लगाने से पहले मृदा के पौषक तत्त्व एवं पी.एच.की जाँच करा लेना चाहिए| मृदा का पी.एच.कम होने की दशा में यह रोग फ़ैल नहीं पाता है|
  • ऐसी जगह जहाँ यह रोग हर साल आता है उस स्थान पर आलू की फसल नहीं लेना चाहिए|
  • प्रमाणित कन्दों का ही उपयोग करें यदि ऐसा संभव ना हो सके तो कन्दों को फफूँदनाशक से उपचार करके ही बोए|
  • सल्फर 90% wdg @ 6 किलो/प्रति एकड़ आवश्यक रूप से दे | या अमोनियम सल्फेट खाद का उपयोग करें |
  • रोग के उपचार के लिए कन्दों को पेंसिकुरोन 250 सी.एस. 25 मिली /क्विंटल कन्द या पेनफ्लूफेन 10 मिली/ क्विंटल कन्द की दर से उपचारित करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share