1500 गायें मुफ्त में देगी सरकार, जाने किस राज्य के किसानों को होगा लाभ?

देश में किसान हमेशा से गाय पालते आए हैं और यह हमेशा ही किसानों के लिए अतिरिक्त आय का श्रोत बना रहा है। सरकार भी इस बात को समझती है इसीलिए इस बाबत कई प्रकार के योजनाएं चलाती है जिससे किसानों को पशुपालन में मदद मिले और वे ज्यादा लाभ कमाएं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को 1500 गाय और भैंस मुफ्त में देने का निर्णय लिया है।

गाय और भैंस देने के साथ साथ पशुओं के चारे के अलावा अन्य दूसरे खर्च पर भी सरकार 90% की भारी सब्सिडी देने वाली है। इस योजना के तहत सरकार बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय के लोगों को दो गाय या भैंस मुफ्त में देगी ताकि वे पशुपालन से जुड़ें। सरकार उन्हें इस बाबत सब्सिडी भी दे रही है। अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय के हैं तो आपको इसका लाभ मिल सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>