सरसों की फसल में सफ़ेद रस्ट प्रकोप के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

सफ़ेद रस्ट के लक्षण: इस रोग की शुरूआती अवस्था में पत्तियों की निचली सतह पर सफ़ेद या बादामी रंग के दाने जैसे धब्बे दिखाई देते हैं, साथ हीं पत्तियों की ऊपरी सतह पीली या गुलाबी रंग की हो जाती है। बाद में यही छोटे-छोटे धब्बे एक दूसरे में मिलकर बड़ा रूप लेते हैं और इससे सफ़ेद कण बाहर निकलने लगते है व रोग फैलता चला जाता है। गंभीर अवस्था में पत्तियां सूखकर गिरने लगती है। पौधे में यह रोग तना एवं पुष्पक्रमों में भी दिखाई पड़ता है। इससे पैदावार 60-70% तक घट सकती है। 

नियंत्रण: इस रोग के नियंत्रण के लिए नोवैक्सिल (मेटालैक्सिल 8% + मैनकोजेब 64% डब्ल्यूपी) @ 1 किग्रा ट्राई-डिजॉल्व मैक्स 200 ग्राम, प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>