सरकार का धांसू प्लान, किसानों की आमदनी में होगा कई गुना इजाफा

किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए खेती के साथ साथ कई अन्य छोटे छोटे व्यवसाय करते हैं। सबसे ज्यादा किसान पशुपालन के माध्यम से अपनी आय में थोड़ी बहुत वृद्धि करते हैं। वहीं कई किसान मछली पालन के माध्यम से भी अतिरिक्त कमाई करते हैं। इसी को देखते हुए सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा दे रही है।

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी मछली पालक किसानों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश में अब जल्द हीं अत्याधुनिक फिश पार्लर शुरू किये जाएंगे। इस पार्लर की मदद से किसान अपनी आमदनी कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। पिछले माह शिवराज सरकार ने कैबिनेट बैठक में अत्याधुनिक फिश पार्लर शुरू करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

इस फिश पार्लर में मछली पालक ताजी फिश बेच पाएंगे। यह फिश पार्लर बेहद अत्याधुनिक होगा और इसमें फ्रीजर एवं फ्रीजर डिस्प्ले होगा जिससे मछलियां लंबे समय तक ताज़ी रहेंगी और जल्द खराब नहीं होगी।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>