शुरू होंगे 10000 नए एफपीओ, सरकार ₹6850 करोड़ करेगी खर्च, पढ़ें पूरी जानकारी

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर 10 हजार नए एफपीओ खोलने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा की “भारत में 86% छोटे तथा सीमांत किसान हैं और इनकी हर प्रकार की सहायता हेतु एफपीओ को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार देश में 10 हजार नए एफपीओ बनाने जा रही है, जिन पर आने वाले 5 वर्ष में 6850 करोड़ रूपए खर्च होंगे।”

बता दें की पिछले दिनों मधुमक्खी पालकों/शहद संग्राहकों के लिए 5 नए एफपीओ का शुभारंभ कुछ दिन पहले ही किया गया है। ये नए एफपीओ मध्य प्रदेश के मुरैना, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, बिहार के पूर्वी चंपारण, राजस्थान के भरतपुर और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बनाये गए हैं।

एफपीओ कृषक उत्पादक संगठन को कहते हैं। ये वैसे किसानों का समूह होता है जो कृषि उत्पादन के काम में हो और आगे चल के खेती से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियां चलाने में सक्षम हो। आप भी एक समूह बना कर कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड हो सकते हैं।

कैसे करें आवेदन
इसके आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट http://sfacindia.com/FPOS.aspx पर जाएँ और आवेदन हेतु पूछी गई जानकारियों को सही सही भर दें। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक http://sfacindia.com/UploadFile/Statistics/Farmer%20Producer%20Organizations%20Scheme.pdf पर क्लिक करें।

कृषक उत्पादक संगठन से जुड़े हुए किसानों को अपने उत्पादन के लिए बाजार के साथ साथ खाद, बीज, दवा तथा खेती के उपकरण आदि भी आसानी से सस्ती दरों पर मिल पाएंगे। इससे छोटे-मझौले किसानों के जीवन में बदलाव आएगा और इनकी आय काफी बढ़ेगी।

स्रोत: कृषि जागरण

Share

See all tips >>