महिलाओं को ई-रिक्शा पर मिल रहा एक लाख का अनुदान

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लोगों के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं का ऐलान किया है। इसके तहत सरकार अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करेगी। इन योजना को विशेषतौर पर महिलाओं, बुजर्गों और दिव्यांग जनों के लिए शुरू किया गया है 

इनमें से एक खास योजना महिलाओं को लिए चलाई जा रही है। इसके तहत महिलाओं को ई-रिक्शा पर 1 लाख रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इससे पहले यह अनुदान राशि 50 हजार रूपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख रूपए कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस योजना की मदद से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और वे अपनी आजीविका के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहेंगी। 

इसके साथ ही राज्य सरकार ने श्रमिक सियान योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को सहायता राशि प्रदान करना है। जहां इस योजना के तहत 50 साल से अधिक पंजीकृत श्रमिक को एकमुश्त 10 हजार रूपए  की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

हालांकि ई-रिक्शा सहायता प्राप्त करने के लिए माता या पिता में से किसी का न्यूनतम एक साल का पंजीकरण होना जरूरी है। वहीं सियान सहायता के लिए न्यूनतम पांच साल पुराना पंजीकरण होना चाहिए। इसके अलावा राज्य सरकार ने मितान योजना की भी शुरुआत की है। बता दें कि मितान का अर्थ दोस्त होता है। इसके ही अनुरूप इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों, विकलांगों व निरिक्षकों को 100 प्रकार की घर बैठे सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्रोत: नई दुनिया

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>