मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी और कुछ क्षेत्र रहेंगे शुष्क, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून की रेखा अब हिमालय की तराई की ओर सरक गई है। इसके कारण उत्तर भारत में गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। अब पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा गुजरात का मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश के आसार। केरल तथा तमिलनाडु में भी बढ़ सकती है वर्षा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>