बेल वाली फसलों के लिए लाभकारी होता है छाया घर, जानें इसका महत्व

  • किसान भाइयों शेडनेट (छाया घर) दरअसल जाल या अन्य बुनी हुई सामग्री से बना हुआ एक ऐसा ढांचा होता है जिसमें खुली जगहों से आवश्यकतानुसार धूप, नमी व वायु का प्रवेश होता रहता है। यह पौधे के विकास में सहायक उचित वातावरण बनाता है।  

  • यह बेल बूटेदार, सब्ज़ियों एवं पौधों की खेती में मदद करता है।

  • शेडनेट में खेती करने से कीटों का प्रकोप कम हो जाता है।

  • शेडनेट आंधी, वर्षा, ओले व पाले जैसे मौसम के प्राकृतिक प्रकोपों के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता है।

  • गर्मियों के दिनों में पौधों की मृत्यु दर कम करने के लिये भी शेडनेट का उपयोग किया जाता है।

  • टिशू कल्चर के पौधों की मजबूती के लिये भी इसका उपयोग किया जाता है।

कृषि क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>