फेरोमोन ट्रैप के माध्यम से होगा कीट प्रबंधन, मिलेगा जबरदस्त लाभ

  • किसान भाइयों हमारी विभिन्न फसलों में अलग अलग प्रकार के फल छेदक कीट फलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप उपयोगी होता है। यह एक प्रकार का कीट जाल होता है जो कीड़ों को लुभाने के लिए उपयोग किया जाता है।

  • अलग अलग प्रकार के कीटों के लिए अलग अलग प्रकार के फेरोमोन ट्रैप का उपयोग किया जाता है।

  • इसे खेत के चारो कोनों पर लगाया जाता है। हर फेरोमोन ट्रैप में एक कैप्सूल लगा होता है जिसकी गंध पाकर नर वयस्क इसकी ओर आकर्षित होता है और फिर फेरोमोन जाल में कैद हो जाता है। 

  • इस नई तकनीक का लाभ यह है कि किसान अपने खेतों पर कीड़ों की संख्या का आंकलन कर सही समय पर कीट के नियंत्रण के उपाय कर सकते हैं।

  • यह फल मक्खी एवं इल्ली वर्गीय कीट से छुटकारा पाने का सबसे सस्ता जैविक तरीका है।

  • फेरोमोन जाल कीटों के नियंत्रण का एक बहुत ही अच्छा तरीका है जिससे कीट के जीवन चक्र को नियंत्रित किया जा सकता है।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

See all tips >>