प्याज व लहसुन में जलेबी रोग के प्रकोप की ऐसे करें रोकथाम

  • प्याज व लहसुन में लगने वाली जलेबी रोग नमक समस्या एक आम समस्या है जो थ्रिप्स कीट के कारण होती है। यह रोग फसल को अलग अलग अवस्थाओं में बहुत नुकसान पहुंचाता है।

  • थ्रिप्स कीट फसल की पत्तियों को सबसे पहले अपने मुंह से खुरचता है, एवं पत्तियों के नाजुक भाग को खुरचने के बाद ये उसके रस को चूसने का काम करता है।

  • इसके कारण पत्तियाँ मुड़ने लगती है और धीरे-धीरे यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। इसके कारण पत्तियां जलेबी का आकार लेने लगती है। इस तरह पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है यह समस्या जलेबी रोग के नाम से जानी जाती हैl

  • इस रोग के निवारण के लिए निम्र उत्पादों का उपयोग आवश्यक होता है। इसके निवारण के लिए प्रोफेनोफोस 50% EC @ 500 मिली/एकड़ या एसीफेट 75% SP @ 300 ग्राम/एकड़ या लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 4.9% CS @ 250 मिली/एकड़ या थियामेंथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 9.5% ZC @ 80 मिली/एकड़ या फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG @ 40 ग्राम/एकड़ या फिप्रोनिल 5% SC @ 400 मिली/एकड़ या एसीफेट 50 % + इमिडाक्लोप्रिड 1.8% SP @ 400 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव कर सकते हैं।

  • जैविक उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>