पान की खेती के लिए किसानों को मिल रहा 50% का अनुदान

देश में पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए किसान भाईयों को अनुदान दिया जा रहा है, ताकि उनको खेती के दौरान आर्थिक परेशानी न हो। सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के क्षेत्रों का चुनाव किया है। जहां किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-रफ्तार के तहत अनुदान दिया जा रहा है।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार राज्य सरकारों की मदद से पान की खेती के लिए क्लस्टर में बेरोज की स्थापना के लिए 50% की सहायता प्रदान कर रही है। इसके लिए किसानों को अधिकतम 1000 वर्गमीटर के लिए 50453 रूपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में साल 2018-19 से 2021-22 तक के बीच कुल 104 हेक्टेयर कवर किया गया है। वहींं मध्यप्रदेश में 44.4 हेक्टेयर क्षेत्र को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

इसके अलावा किसानों को पान की खेती के लिए जरूरी रोपण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। जहां एक केंद्र यूपी के महोबा जिले और दूसरा ललितपुर जिले में स्थापित है। अगर आप भी पान की खेती करना चाहते हैं तो इस योजना जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>