नए श्रम कानून से कर्मचारियों को होगा फायदा, जानें क्या हैं नए नियम

जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए लेबर कोड यानि श्रम कानून के नए नियम लागू होने वाले हैं। अभी तो कर्मचारी ऑफिस में 8 से 9 घंटे काम करते हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा जारी लेबर कोड नियम के लागू होने के बाद यह समय सीमा बढ़कर 12 घंटे हो सकती है।

हालांकि श्रम का समय बढ़ने से काम करने के दिन भी कम हो जाएंगे। यानि कि सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन की छुट्टी मिला करेगी। फिलहाल इस नियम को सभी राज्यों में लागू होने के लिए 3 से 4 महीने का वक्त लग सकता है।

इसके अलावा कर्मचारियों की रिटायरमेंट की राशि में भी बदलाव होगा। इस नियम को लागू करने बाद रिटायरमेंट की राशि बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही ज्यादा वेतन वाले अधिकारियों की वेतन संरचना में भी इसका असर पड़ेगा। बहरहाल श्रम नियम के 1 जुलाई 2022 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>