जब करें धान की कटाई तब इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • धान की कटाई समय से करें अगर खेत में पानी भरा हुआ है तो उसे 8-10 दिन पहले ही खेत से बाहर निकाल दें। 

  • धान की कटाई तब करें जब 80% बालियाँ पीली पड़ जाए और दानों में 20-25% नमी हो।

  • धान की कटाई जमीन की सतह से लगी हुई होनी चाहिए, इससे अगले साल फफूंद जनित रोग लगने की संभावना काफी कम हो जाती है।  

  • धान की कटाई करके फसल को गंदे स्थान पर न रखें नहीं तो धान की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

  • धान की कटाई करते समय धान की सभी बालियों को एक ही दिशा में रखें, इससे मड़ाई (थ्रेसिंग) के समय आसानी होती है l 

  • नम वातावरण में धान की कटाई से बचें l कटाई के बाद फसल को ओस एवं बारिश के पानी से बचाने का विशेष ध्यान रखें l 

  • कटाई के बाद धान को अधिक समय तक नहीं सुखाएं। 

  • धान की कटाई के बाद पराली को खेत में न जलाएं, इससे मिट्टी की गुणवत्ता ख़राब होती है। 

स्मार्ट कृषि से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना पढ़ें। इस लेख को शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>