घर पर बनाएं प्राकृतिक रंग और मनाएं सुरक्षित होली

लाल:

  • लाल चंदन पाउडर को पानी में मिला कर लाल रंग बनाएं।
  • अनार के छिलकों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

हरा:

  • सूखे मेहंदी पाउडर को आप सूखे हरे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पालक, धनिया और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट पानी में घोल कर गीला हरा रंग बनाएं।

नारंगी:

  • पलाश के फूलों को रात भर पानी में भिगोकर नारंगी रंग बनाएं।
  • हरसिंगार के फूलों को पानी में भिगोकर नारंगी रंग बनाया जा सकता है। 

पीला:

  • 50 गेंदे के फूलों को दो लीटर पानी में मिलाकर उबालें व रात भर भीगने दें। इससे पीला रंग तैयार होगा। 
  • 1 चम्मच हल्दी को 2 लीटर पानी में डालकर अच्छे से मिलाएं और गाढ़ा पीला रंग बनाएं।

त्योहारों के मौसम में आपकी फसलों का ग्रामोफ़ोन रखेगा ख्याल। तुरंत एप के मेरे खेत विकल्प से अपने खेतों को जोड़ें और हर कृषि समस्या की सूचना समय रहते पाएं।

Share

See all tips >>