खीरे की फसल में डाउनी मिल्ड्यू रोग की पहचान और निवारण के उपाय

डाउनी मिल्ड्यू को हिंदी भाषा में मृदुरोमिल आसिता कहते हैं। यह खीरे के पौधों को बहुत अधिक प्रभावित करने वाला एक फंगस जनित रोग है, जो पौधे को सभी अवस्था में प्रभावित कर सकता है। इस रोग के कारण पौधे की पत्तियों की शिराओं के बीच की सतह पर धब्बे दिखाई देने लगते हैं और पत्तियां पीली होकर गिर जाती हैं। डाउनी मिल्ड्यू से प्रभावित पौधे ठीक तरह से वृद्धि नहीं कर पाते और पौधों में अच्छे फल नहीं लग पाते हैं।

नियंत्रण: यदि इसका हमला देखा जाये तो एम -45 (मैनकोजेब 75% डब्ल्यूपी) 400 ग्राम/एकड़ या जटायु (क्लोरोथालोनिल 75% डब्ल्यू पी) 400 ग्राम/एकड़ 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>