खटारा हवाई जहाज खरीद कर भाड़े से शख्स ने की लाखों की कमाई

कमाई का तरीका पता हो तो कबाड़ से भी भारी कमाई की जा सकती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है ब्रिटेन में एयरपोर्ट एग्जीक्यूटिव का काम करने वाले सुज़न्नाह हार्वे ने। दरअसल उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज की एक खटारा हो चुकी एरोप्लेन महज 102 रूपये में खरीदी और फिर उसकी मरम्मत करवा कर इस्तेमाल लायक बना दिया।

आज उसी खटारा एरोप्लेन से सुज़न्नाह लाखों की कमाई कर रहे हैं। मरम्मत के बाद इस प्लेन का इस्तेमाल पार्टी करने के लिए किया जाने लगा है। इसे पार्टी के लिए किराए पर लगाया जाता है। इसके अंदर कई रईस पार्टी करते हैं और इसके बदले करोड़ों का रेंट देते हैं। कभी कबाड़ हो गए इस प्लेन को अब पार्टी प्लेन का नाम दे दिया गया है।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को शेयर बटन के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>